21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! अगर आप साइबर ठगी के शिकार हुए तो इन नंबरों पर करें कॉल, जानिए साइबर सुरक्षा 10 उपाय

यूपी पुलिस प्रतिदिन साइबर ठगी के शिकार तमाम लोगों की रकम वापस करा रही है। इसमें टाइम का बहुत महत्व है। यदि समय के रहते आपने सूचना दे दिया तो निश्चित रूप से आपका पैसा वापस होगा। आइये जानते हैं साइबर क्राइम से बचने की 10 प्रमुख उपाय

2 min read
Google source verification
पुलिस ने पीड़ित को रकम वापस कराई फोटो सोर्स विभाग

पुलिस ने पीड़ित को रकम वापस कराई फोटो सोर्स विभाग

गोण्डा में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की सक्रियता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना कोतवाली नगर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई 1,37,826 रुपये की रकम वापस कराई। पैसे खाते में लौटते ही पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने पुलिस का आभार जताया।

गोण्डा जिले में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति की पूरी रकम वापस दिलाई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के मार्गदर्शन में की गई।
मामला मोहम्मद रसीद का है। जो पटेलनगर घोसियाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनके साथ एक apk फाइल के जरिए साइबर ठगी की गई थी। जिसमें उनके खाते से 1,37,826.61 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली नगर की साइबर हेल्पडेस्क में दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। और तुरंत जांच शुरू कर दी। साइबर हेल्पडेस्क ने जनपदीय साइबर सेल के सहयोग से संबंधित बैंक और अन्य माध्यमों से संपर्क साधा। ईमेल के जरिए जरूरी जानकारी जुटाई गई। नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर तेजी से कार्रवाई की गई। इसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
अपनी रकम वापस मिलने पर मोहम्मद रसीद ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद किया। इस घटना से यह भी स्पष्ट होता है कि समय पर शिकायत करने से साइबर ठगी के मामलों में राहत मिल सकती है।

इन नंबरों पर तत्काल करें कॉल

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। देर होने पर ठग पैसे निकाल लेते हैं। जिससे रकम वापस मिलने की संभावना कम हो जाती है।

अब जानिए साइबर सुरक्षा के 10 अचूक उपाय

  1. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
  2. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
  3. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
  4. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
  5. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
  6. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
  7. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
  8. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
  9. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
  10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें।