
बारिश के मौसम में इन चीजों से रहें दूर, नहीं तो हो जाएंगे बीमार
लखनऊ : अगर आप बारिश के मौसम में बीमारियों और संक्रमण के खतरे से बचना चाहते हैं तो आपके इस मौसम में हर प्रकार से सावधान रहने की जरूरत होगी। जिससे आप कहीं बीमार न हो जाएं। गोंण्डा निवासी डॉक्टर आनन्द वर्धन बताते है कि बारिश के मौसम में गलत आदतें और गलत खान-पान के कारण आपके कई बीमारियों सामना करना पड़ता है। बारिश का मौसम वायरस और बैक्टीरिया के अनुकूल हो जाता है क्योंकि वातावरण में नमी के कारण ये वायरस और बैक्टीरिया जल्दी और तेजी से बढ़ते हैं। जिससे आप उसके शिकार हो जाते हैं।
ऐसे में डॉक्टरों ने बताया है कि आप सभी को इस मौसम में खान-पान में विशेष सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि गलत खान-पान इस मौसम में आपको बीमार कर सकता है। एक नजर उन फूड्स पर भी डालें जो आपको बीमार कर देते हैं। इस मौसम में खुले में बिकने वाले जूस न लें इससे आप बीमार पड़ सकते हैं।
न खाएं बासी खाना
बारिश के मौसम में आपको बासी खाना खाने से बचने की जरूरत है। कई बार ऐसा होता है कि आप खाना फेंकना नहीं चाहते हैं इसलिए सुबह का खाना रात के समय या रात का खाना सुबह के समय खा लेते हैं। जिससे आप बीमार हो जाते हैं। मगर बारिश के मौसम में ऐसा नहीं करना चाहिए। नहीं तो आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। इसलिए ज्यादा समय का बना हुआ भोजन न करें। यह खाना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
सी फूड्स का न करें सेवन
मॉनसून में सी फूड्स के सेवन से भी आपको बचने की जरूरत है। सी फूड्स खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बारिश का मौसम मछलियों और झींगों के प्रजनन का समय माना जाता है। इसलिए इस दौरान इन चीजों को खाने से कई तरह के संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन फूड्स खाना पसन्द करते हैं तो इस मौसम में चिकन और मटन ही खाएं। इन्हें खाने में भी आपको सावधानी रखनी चाहिए कि ये बहुत ज्यादा समय से कटे हुए न हों।
फ्राइड फूड्स से भी बचना है जरूरी
इस मौसम में कई बार बारिश के कारण आपको हल्की ठंड लगने लगती है। ऐसे में लोगों को फ्राइड फूड्स बहुत पसंद आते हैं मगर इस मौसम में फ्राइड फूड्स से आपको बचने की जरूरत है क्योंकि हाई ह्यूमिडिटी के कारण ये फूड्स आपको पेट से सम्बंधित बीमारियों जैसे- पेट दर्द, अपच, कब्ज, एसिडिटी और फूड प्वायजनिंग का शिकार हो सकते हैं। समोसा, कचौड़ी, पकौड़ी, फ्राइज आदि के सेवन से इस मौसम में बचना चाहिए। इसके साथ ही बारिश के मौसम मे पत्ते वाली सब्जियां न खाएं इससे आपको बीमार होने की आशंका रहती है। बारिश के मौसम में खेतों में कीड़े-मकोड़े और कीट बहुत ज्यादा हो जाते हैं, जो इन पत्तियों को खाकर दूषित कर देते हैं।
Published on:
05 Jul 2018 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
