
घटना के बाद पहुंची पुलिस जुटे लोग
एक खेत में खून से लथपथ अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर नवाबगंज मार्ग पर एक सब्जी के खेत में खून से लथपथ अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर नवाबगंज मार्ग स्थित सिरसा गांव के पास सिरसा फॉर्म में किसान सब्जी तोड़ने के लिए गया हुआ था। इस दौरान खेत में 48 वर्षीय अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अधेड़ की हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया है। उसके सिर और शरीर में कई जगह चोट के निशान बने हुए हैं। खेत में संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद किसान ने नवाबगंज पुलिस को सूचना उपलब्ध करवाते हुए, बताया कि उसके खेत में शव पड़ा हुआ है। जिसके सिर और शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं। खेत के सामने मनकापुर नवाबगंज मार्ग पर सड़क के किनारे बस्ती से रजिस्टर्ड एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। इसके बारे में पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल बस्ती जिले से बिक्री होकर सिद्धार्थनगर जिले के शिव नगर के किसी व्यक्ति को बेची जा चुकी है। सूचना मिलने के बाद नवाबगंज पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अधेड़ की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।
मृतक पैंट शर्ट और गमछा लपेटे हुए हैं। पैंट का रंग क्रीम, वही शर्ट का रंग चमकदार क्रीम दिखाई पड़ रहा है। मृतक ने अनामिका उंगली में सफेद रंग की नग वाली अंगूठी पहन रखा है।
इस संबंध में नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि किसान के सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मोटरसाइकिल के जरिए मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है।
Published on:
20 Jul 2024 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
