10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

गोंडा में RSS के खंड बौद्धिक प्रमुख का नग्न अवस्था में मिला शव, परिजन बोले हत्या कर शव फेंका गया

गोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड बौद्धिक प्रमुख का शव उनके घर के पीछे थोड़ी दूर पर एक बाग में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
RSS

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुजेहना ब्लाक के खंड बौद्धिक प्रमुख अविनाश मिश्रा का शव बुधवार को संदिग्ध हालत में मिला। उनका शव उनके घर से कुछ ही दूरी पर एक बाग में पड़ा था। वह मंगलवार की शाम घर से निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन रात से उनकी तलाश कर रहे थे। दूसरे दिन दोपहर बाद उनके घर के पीछे थोड़ी दूर पर एक बाग में उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं।

गोंडा जिले की धानेपुर थाना के गांव देवरहना के रहने वाले अविनाश मिश्रा 23 वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड बौद्धिक प्रमुख पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम घर से निकलने के बाद वे वापस नहीं लौटे।
बुधवार दोपहर गांव की महिलाएं बकरी चरा रहीं थीं। तभी उन्होंने अविनाश का शव घर के पीछे बाग में पड़ा देखा। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव देखकर कोहराम मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। थोड़ी देर बाद सीओ आरके सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव शीशम के पेड़ के नीचे पड़ा था। शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े गायब थे। टी-शर्ट पास में पड़ी थी। ईयरफोन और तंबाकू की पुड़िया भी मिली। मोबाइल फोन मौके से नहीं मिला। पुलिस ने पूरे घटनास्थल की गहनता से जांच की।

एक साल पहले हुई थी शादी

एक साल पहले अविनाश की शादी हुई थी। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थी। अविनाश की मौत से घर में कोहराम मचा है। भाई, बहन और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार देर शाम एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बारीकी से जांच की। परिजनों से मिलकर जानकारी ली। अविनाश के पिता कमला प्रसाद मिश्र ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी साफ

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धानेपुर ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। तभी स्थिति साफ होगी