2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने भाई पति और बच्चों की खाई कसम… अब नहीं रखेंगे रिश्ता, फिर अचानक प्रेमी के साथ हुई फरार पति ने बताई पूरी सच्चाई

प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सबको चौंका दिया। 40 वर्षीय महिला अपने से 13 साल छोटे युवक के साथ घर पर चार बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। पीड़ित पति ने जब पूरी सच्चाई बताई तो लोग सन्न रह गए।

4 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पांच बच्चों की मां 40 वर्षीय महिला अपने से 13 साल छोटे युवक के साथ अचानक लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिससे परिवार में चिंता और इलाके में चर्चा बनी हुई है।

गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसने रिश्तों और भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पांच बच्चों की मां, 40 वर्षीय महिला अपने 27 वर्षीय पड़ोसी युवक के साथ बीते 29 मार्च की रात अचानक घर से लापता हो गई। बताया जा रहा है। कि महिला अपने ससुराल, देहात कोतवाली क्षेत्र के बिस्वा गांव से अपने मायके सोहांस आई थी। परिवार के अनुसार, महिला ने मायके जाने की बात कहकर घर छोड़ा था। उसके पति रामराज ने उसे जल्द लौट आने की सलाह दी थी। क्योंकि घर पर बच्चे उसकी राह देख रहे थे। महिला अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर मायके गई थी। जिससे किसी को कोई शक नहीं हुआ।

मायके से पड़ोसी युवक के साथ हुई फरार

लेकिन मायके पहुंचने के बाद स्थिति अचानक बदल गई। आरोप है कि महिला वहीं से अपने घर के सामने रहने वाले 27 वर्षीय युवक के साथ चली गई। घटना के बाद से महिला और युवक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। इससे परिवार के लोग काफी परेशान और चिंतित हैं।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

महिला के पति ने इस मामले में मोतीगंज थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिवार के सदस्य महिला और बच्चों की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

अब जानिए, पीड़ित पति के दर्द की कहानी उसी की जुबानी

पीड़ित पति ने बताया कि हमारी बीवी कांग्रेस नाम के लड़के के साथ भाग गई है। मोतीगंज थाने में हमने तहरीर दी है। हमारे पांच बच्चे हैं। एक लड़की है चार लड़के हैं। हमें 6 माह पहले इसकी जानकारी हुई थी। हम बैटरी रिक्शा चलाते हैं। सुबह निकल जाते हैं। तो शाम को लौटकर घर आते हैं। वह एक मोबाइल चोरी से रखती थी। घर की मोबाइल से बात नहीं करती थी। शाम को हमें घर की मोबाइल से फोन करके सब्जी सामान लाने की बात बता देती थी। बच्चों के माध्यम से हमें जानकारी मिली कि मम्मी के पास दो मोबाइल है। हमने घर में बहुत खोजबीन किया। लेकिन उसने कहीं छुपा दिया। इसके बाद हमने उसे डांटा तथा उसके मायके भेज दिया। फिर हमने अपने साले की पत्नी से पूरी बात बताई कहा तुम देखो इसके पास कोई मोबाइल है कि नहीं। फिर उसने हमें फोन करके बताया कि इसके पास एक मोबाइल और है। फिर हमने उनसे कहा कि इसकी मोबाइल तुम पकड़ो। उसी दिन रात में हम बिना बताए ससुराल पहुंच गए। गांव के बाहर खड़े थे। रात में जब शौच जाने का समय हुआ तो यह मोबाइल रखकर घर के बाहर चली आई। किसी से बात कर रही थी। अचानक हम पहुंच गए। इसने हमें देखा तो मोबाइल छुपाने की कोशिश की। तब तक हमारे साले की पत्नी भी पहुंच गई। इसने पैंट के जेब में मोबाइल छुपाया था। रात में साले की पत्नी मोबाइल को निकाल कर हमें दिया। कहा यही मोबाइल है। हम गुस्से में आकर उसे तीन-चार थप्पड़ मारे। हमारे साले दुकान करते हैं। उनके पास फोन गया। वह भी रात में आए। उन्होंने बहुत समझाया कि सबकी इज्जत माटी में मिला दोगी। तब उसने कहा कि गलती हो गई, अब क्या करें। उसने गांव में माता के स्थान पर जाकर हमारा बच्चों का और अपने भाई का कसम खाया कि अब ऐसा काम नहीं करेंगे। फिर साले ने हमें समझाया कि अब गांव पर जाकर मामला उछालोगे तो तुम्हारी ही इज्जत जाएगी। हमने भी बहुत कुछ सोचकर बात वही खत्म कर दी। यह अब पहले से ज्यादा प्यार हमसे दिखने लगी। हमें क्या पता था कि अंदर-अंदर यह मलाई काट रही है। फिर हमने मोबाइल पटक कर फोड़ दिया। लेकिन गाड़ी चलाना हमारी मजबूरी थी। हम प्रतिदिन सुबह गाड़ी लेकर चले जाते थे। चार बच्चे सुबह स्कूल चले जाते थे। एक छोटा 2 साल का बच्चा सिर्फ घर पर रहता था। 2 महीने बाद फिर इस मोबाइल मिल गई। लेकिन इसकी जानकारी हमें नहीं हो पाई वह बराबर बात करती रही है। हमको पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने बताया कि तुम्हारी पत्नी फिर वही काम कर रही है। हम शाम को लौटे तो झगड़ा हुआ और इसे दो-चार थप्पड़ मारा। हमारे साले ने कहा कि मेरे घर भेज दो हम उसे फिर से समझाएंगे। वहां से वह लोग आए हमने उनके साथ भेज दिया। नवरात्र के पहले दिन गई थी उसके बाद हम शुक्रवार को वहां गए। तब वह कहने लगी की यदि हम घर के बाहर खड़े होते हैं। तो यह हमें मारते हैं। हमने कहा कि घर के बाहर तुम्हें खड़ी होने की क्या जरूरत है। जब हम कोई जानवर नहीं रखे हैं। तो तुम घर के अंदर रहो। यही बात हमारे साले ने भी कहा तो वह कहने लगी कि अब हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे। जहां दुर्गा जी का पूजा होता है। वहां जाकर उसने कसम खाया। हमने घर चलने के लिए कहा तो उसने कहा कि 2 दिन बाद जाएंगे। इस पर हमारे साले भी मान गए। उन्होंने कहा कि ठीक है हम दो दिन बाद इन्हें भेज देंगे। अब पता लगा कि शनिवार की रात वह अचानक वहां से गायब हो गई। एक डेढ़ साल का बच्चा वह अपने साथ ले गई है। हमारा बच्चा हमें दे दे। उसकी मर्जी जहां रहना चाहे वहां रहे। इसके साथ ही हमारे जेवर हमें दे दे।