16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम

गोंडा- अयोध्या हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
Gonda news hindi

मृतक युवको की फाइल फोटो

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों के बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। इस भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव पर सूचना पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।Story: गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गांव नगवा गड़रियन पुरवा रहने वाले फूलचंद उर्फ गब्बर कोरी उम्र करीब 25 वर्ष अकबरपुर गांव के मिश्रौली के रहने वाले अपने साले के लड़के सूरज के साथ बृहस्पतिवार की देर रात अपनी पत्नी के ननिहाल परसापुर गांव से पत्नी के मामा के लड़के की शादी में वजीरगंज बारात जा रहे रहे थे। यह दोनो वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के पास पहुचे ही थे। गोंडा की तरफ से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें फूलचंद उर्फ गब्बर तथा सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो आपस मे रिश्तेदार थे। मृतक फूलचंद के बड़े भाई लालचंद ने बताया कि फूलचंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर थे। माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। मृतक फूलचंद की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके नौ महीने की एक लड़की है। फूलचंद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पत्नी अपने ननिहाल परसापुर में थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह घर आई है। पति के मृत्यु की खबर से वह बदहवास है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर थे। उसके तीन साल की एक लड़की है। वही इस घटना मे दुसरे बाइक पर सवार भगवानदास व रामलाल भारती चंदापुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।