UP Board Exam 2025: जिला पंचायत सभागार में डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में आगामी शुरू होने वाले बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी बिंदुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुचिता पूर्ण, एवं नकल विहीन संपन्न कराए जाने के संबंध में की गई तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।