
यूपी के बलरामपुर जिले में एक किसान के बेटे और बेटी ने जिले की टॉप टेन सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सबसे खास बात यह है कि दोनों ने मिलजुल कर पढ़ाई किया। बेटी और बेटे के टॉप टेन सूची में नाम आने के बाद जहां घर परिवार में खुशी का माहौल है। वही आस पास पड़ोस के लोग भी बच्चों से मिलकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद एक परिवार में खुशियों का संगम देखने को मिला। बलरामपुर जिले के नौशहरा मोहल्ले के रहने वाले शैलेंद्र उपाध्याय की बेटी श्रेया और बेटा श्रेयांश ने जिले की टॉप टेन सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपने माता-पिता के साथ जिले का का नाम रोशन किया है। बिटिया श्रेया उपाध्याय यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में छठे स्थान पर रही। श्रेया भविष्य में रिसर्च कर वैज्ञानिक बनना चाहती है। इसके लिए वह शुरूआत से ही तैयारी कर रही है। उन्हें वर्ष 2021 में हुई हाईस्कूल की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक मिले थे। जबकि छोटे भाई श्रेयांश ने हाई स्कूल की परीक्षा में 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया है।
श्रेयांश डॉक्टर तो श्रेया वैज्ञानिक बनकर करेगी देश की सेवा
श्रेयांश और श्रेया भाई बहन अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ विद्यालय के अध्यापकों को दे रहे हैं। साथी साथ इन लोगों का कहना है कि हम लोगों ने मिलजुल कर पढ़ाई किया। भाई बहन एक दूसरे को भी सफलता का श्रेय दे रहे हैं। श्रेयांश डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। तो श्रेया वैज्ञानिक बनना चाह रही है।
Published on:
26 Apr 2023 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
