
UP Board Result 2025
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में गोंडा जिले से कुल 95,993 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें से 89,555 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। हाईस्कूल में 50,375 और इंटरमीडिएट में 45,618 छात्र पंजीकृत थे। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है। कई छात्र अच्छे अंक लाकर अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं, कुछ छात्र आगे की पढ़ाई करियर की योजना बनाने में जुट गए हैं। जिले में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। जो शिक्षा के क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी को दिखाता है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के नतीजों में गोंडा जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार जिले के छह मेधावी छात्रों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में अपनी जगह बनाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इन छात्रों की सफलता से स्कूलों, शिक्षकों और परिवारों में खुशी का माहौल है। हाईस्कूल की मेरिट में हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज, परसा गोड़री की छात्रा रूचि दूबे ने पांचवां स्थान हासिल किया है। वहीं, मां जगदंबा ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज, हिलालपुर दुर्जनपुर के छात्र विमलेंद्र तिवारी ने छठा स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर उनके विद्यालयों में जश्न का माहौल है।
इसके अलावा, श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज, सुभागपुर पंडरीकृपाल की छात्रा महिमा ने सातवां स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज की छात्रा शुभी तिवारी ने नौवां स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। वहीं, रोजवुड इंटर कॉलेज के छात्र प्रखर गोस्वामी और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इटियाथोक की छात्रा रैना शुक्ला ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया है। इन सभी छात्रों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। जिले में इन मेधावियों की चर्चा हर ओर हो रही है और अन्य छात्रों के लिए ये प्रेरणा बन गए हैं। अगर पूरे जिले के परिणाम की बात करें तो हाईस्कूल में 90.65 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 88.82 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि गोंडा जिले के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
Updated on:
23 Apr 2026 05:56 pm
Published on:
23 Apr 2026 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
