14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा में होने वाली है नौकरियों की भरमार, 3000 करोड़ से अयोध्या की तरह बदल जाएगी शहर की सूरत

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 55 निवेशकों ने 3 हजार करोड़ से अधिक निवेश का प्रस्ताव भेजा था। जिसको आज बैठक में मंजूरी मिली है।

2 min read
Google source verification
hdnfjf.jpg

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ संपन्न हुई। शासन द्वारा जिले को 200 करोड़ रुपए निवेश का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके सापेक्ष निवेशकों ने इकतीस सौ करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहां कि यूपी में निवेशकों का स्वागत है। हमारे जिले को 200 करोड़ का लक्ष्य था। जिसके बदले में 3 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आया है। हमने बाहर से आए निवेशकों और गोंडा के घरेलू निवेशकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

विधायक बोले- खेती किसानी से संबंधित उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ने दिखाई रुचि

विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों से कदम से कदम मिलाकर चलेगी। हम गोंडा को एक बेहतर भविष्य देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने जिले की जीडीपी को हम एक अच्छे पायदान पर पहुंचाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यहां पर खेती किसानी से संबंधित उत्पाद बनाने वाली कंपनियों की अधिक रूचि है। काफी बड़ी संख्या में निवेशक आए भी हैं।

इन्वेस्टर्स समिट की बैठक में मंचासीन अधिकारीगण IMAGE CREDIT: Patrika original

योध्या में राम मंदिर निर्माण गोंडा के लिए युग परिवर्तन

अयोध्या के समीप होने के कारण होटल और चिकित्सा के क्षेत्र में लोग बड़ा निवेश करने को तैयार हैं। जिससे रोजगार के बहुत बड़े अवसर मिलेंगे। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण गोंडा के लिए युग परिवर्तन जैसा होगा। मंदिर निर्माण गोंडा के लाखों लोगो के आस्था के साथ साथ रोजी रोटी लेकर आया है। उन्होंने कहा कि रामजी जिसको जो चाहिए वह दे रहे हैं।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह IMAGE CREDIT: Patrika original

सीडीओ बोले, जल्द डीपीआर बनाकर भेजा जाएगा

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि गोंडा में हमें 31 सौ करोड़ का इंडेंट प्राप्त हुआ है। इन्वेस्टर समिति की बैठक में 55 से अधिक निवेशकों ने प्रतिभाग किया है। इसमें कई होटल है। नवाबगंज क्षेत्र में होटल ताज का प्रस्ताव आया है। एक जिला एक उत्पाद के क्षेत्र में गोंडा में मक्का है। इस क्षेत्र में भी हमें तीन इंडेंट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्राइवेट इन्वेस्टमेंट है। अभी हमें इंडेंट प्राप्त हुए हैं। निवेश धरातल पर कैसे उतरेगा इसके लिए प्रशासन के साथ बैठक कर जल्द ही डीपीआर तैयार किया जाएगा।