5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: बंगाल की खाड़ी में फिर शुरू हुई हलचल, अगले 48 घंटो में इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

UP Rains: मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवर्ती परिसंचरण विकसित हो रहा है। अगले 48 घंटे में इसका असर दिखेगा। 28 जून की रात से यूपी के इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जो लगातार 29, 30, 1, 2 जुलाई तक नॉनस्टॉप जारी रह सकती है।

2 min read
Google source verification
UP News

बारिश की सांकेतिक तस्वीर सोर्स AI

UP Rains: यूपी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवर्ती परिसंचरण विकसित हो रहा है। जो अगले 48 घंटे में निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। मौसम विभाग ने 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसमी परिस्थितियों बिल्कुल अनुकूल है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है।

UP Rains: मौसम विभाग ने 26 जून को पूर्वी यूपी में बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पूर्वी यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। हालांकि 27 जून को कुछ स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिमी यूपी में 26 और 27 को बारिश की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी ने दो दिन ग्रीन जोन में रखा है। तापमान की बात करें तो गुरुवार को यूपी का लखीमपुर खीरी सबसे गर्म शहर रहा यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 36.8 अलीगढ़ में 34.2, अयोध्या में 36. 7 डिग्री सेल्सियस, आजमगढ़ और बहराइच में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अगले 48 घंटे में इन जिलों में 5 दिनों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में 5 दिनो तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश कुछ इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बारिश का सिलसिला 2 जुलाई तक जारी रह सकता है।