UP Rains: मौसम विभाग IMD ने पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहित पूर्वी यूपी के 23 जिलों में 3 और 4 अप्रैल को आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी के जिलों में सिर्फ 3 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। उनमें आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, मैनपुरी, इटावा, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि बारिश होने के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।