7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: धनतेरस और दिवाली पर्व पर क्या होगी बारिश? लुढ़केगा पारा बढ़ेगी ठंड, IMD update

UP Rains: बंगाल की खाड़ी में उठा दाना तूफान कई राज्यों में तहलका मचा दिया। फिलहाल आईएमडी ने यूपी में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। धनतेरस और दीपावली से मौसम के करवट लेने की संभावना है। इसके बाद तापमान तेजी से गिरेगा।

2 min read
Google source verification
UP Rains

ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा कोहरा का असर

UP Rains: यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का असर भी दिखने लगा है। सुबह शाम अब ठंड का एहसास होने लगा है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने 28 अक्टूबर तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग ने पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। लेकिन बारिश होने की संभावना के बीच नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ने के साथ कोहरा का असर भी देखने को मिलेगा।

UP Rains: मौसम विभाग की माने तो अक्टूबर महीने के अंत और नवंबर महीने के पहले सप्ताह से मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धनतेरस और दीपावली पर्व पर पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी लगती है। पश्चिमी यूपी में 28 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दीपावली के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। अब धीरे-धीरे ठंड में इजाफा होने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का असर दिखने लगा है।

यह भी पढ़े: Bahraich News: मुनव्वर राणा की बेटी सपा नेत्री सुमैया राणा को महाराजगंज जाने से रोका गया, यहां से लखनऊ हुई वापस

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अयोध्या में 19.0℃, गाजीपुर में 20.5℃, झांसी में 20.8℃, कानपुर शहर में 19.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही नजीबाबाद में 18℃, बरेली में 19℃, मुजफ्फरनगर में 18.1℃, मेरठ में 19.8℃, अलीगढ़ में 20.6℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।