
IMD forecast
UP weather forecast : यूपी के गोंडा- बहराइच सहित पूर्वी यूपी के जिलों में गर्मी का सितम शुरू हो गया। गुरुवार की सुबह धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन दिनों में तापमान के और बढ़ाने की उम्मीद है। हालांकि कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी सताने के बाद मानसून के तीसरे फेज में एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
Wether update : यूपी में मानसून की गाड़ी पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी का सितम शुरू हो गया है। इस सप्ताह के अंत में मौसम के एक बार फिर करवट लेने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी यह कह देना की मानसून की विदाई हो गई है। यह जल्दबाजी होगी। अमूमन 17 सितंबर के बाद बारिश का दौर खत्म होता है। IMD के अनुसार इस सप्ताह आद्रता अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी। इस दौरान आसमान में बादलों के आने जाने का क्रम जारी रहेगा। पछुआ हवा के तेज चलने से लोगों को कुछ राहत महसूस होगी। 6 सितंबर के बाद मानसून की गाड़ी एक बार फिर दौड़ने की उम्मीद है। जिससे पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।
प्रदेश भर में मौसम रहा साफ
बुधवार को यूपी के मथुरा में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त भी दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान 35.6 डिग्री और आगरा में 35.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सबसे कम तापमान फतेहपुर में 26 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
अगले तीन दिनों में पूर्वी यूपी के इन जिलों में तापमान और हवा की रफ्तार
पूर्वी यूपी के गोंडा जिले में 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री 30 अगस्त को 35 डिग्री अधिकतम न्यूनतम 26 डिग्री इसी तरह 31 अगस्त को 36 डिग्री और 28 डिग्री 1 सितंबर को 37 डिग्री और 28 डिग्री रहने की संभावना है। तापमान में लगातार तीन दिनों तक बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इसी तरह पूर्वी यूपी के 23 जिलों में तापमान बढ़ने के साथ तूफानी रफ्तार से पछुआ हवा चलने की उम्मीद है। हालांकि 5 सितंबर के बाद मानसून के करवट लेने से एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
Published on:
31 Aug 2023 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
