
UP Weather Update
weather update : यूपी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी माह की विदाई बारिश के बाद होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने 27 28 फरवरी को तूफानी बारिश 29 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के साथ ही 1 मार्च को भी बारिश होने के संकेत दिए हैं। सोमवार को पूर्वी यूपी के जिलों में बादलों के लुका छुपी का खेल शुरू हो गया है। सुबह शाम पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह-शाम कोहरा की धुंध छाई रहती है।
weather update today : यूपी में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। सुबह शाम कोहरा और दिन में चमकीली धूप निकलने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। यूपी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फरवरी माह तापमान के बढ़ाने की गति ने पिछले 11 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 23 जिलों में 27 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। 28 और 29 फरवरी को औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तूफानी हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के लिए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कई नये सिस्टम फिर एक्टिव हो रहे हैं। ऐसे में फरवरी माह की विदाई से पहले एक बार फिर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। दिन में 28 से 29 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात के समय में दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Up weather update: मौसम विभाग ने 27 28, 29 फरवरी को बारिश का अलर्ट
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 24 न्यूनतम 10 गोरखपुर में न्यूनतम 11 अधिकतम 26 महाराजगंज में अधिकतम 26 न्यूनतम 10 देवरिया में अधिकतम 25 न्यूनतम 11 सुल्तानपुर में अधिकतम 24 न्यूनतम 10 बस्ती में अधिकतम 27 न्यूनतम 11 अंबेडकर नगर में अधिकतम 26 न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
IMD rain alert: 27,28,29 फरवरी से इन जिलों में आंधी तूफान आकाशीय बिजली और झमाझम बारिश का अलर्ट
बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बारा ml lबोंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या सहारनपुर शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ ,गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलोंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके में मेघ गर्जन आंधी तूफान और कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं।
Updated on:
26 Feb 2024 07:47 pm
Published on:
26 Feb 2024 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
