4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष बोले- कई ऐसे थाने जो छांगूर बाबा का कर रहे सपोर्ट, देश में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा खुलासा

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय गोंडा पहुंचे। बलरामपुर के छांगूर बाबा और देश में धर्म परिवर्तन को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया। कहा कि बलरामपुर के कई ऐसे थाने जो बाबा का कर रहे सपोर्ट जानिए और क्या कहा?

3 min read
Google source verification
Gonda

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में अपने एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि बलरामपुर के कई थाने छांगूर बाबा का सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में दो लाख हिंदुओं को ईसाई और मुस्लिम धर्म परिवर्तन का काम जोरों से चल रहा है।

गोंडा जिले में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 23 जून को उनके कार्यालय पर कुछ लोग गए। उन्होंने बताया कि बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का कार्य तेजी से चल रहा है। एक पीर बाबा है। जो पहले लोगों को झूठी बात बताकर अंगूठी बेचकर लोगों को ठगने का काम करता था। जो आज की डेट में हजारों हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर चुका है। वह चाहे महिला हो या फिर पुरुष लेकिन हमें विश्वास नहीं पड़ा की सरकार प्रशासन है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि भाजपा सरकार में ऐसा चल रहा है। 24 तारीख को हम लोग 20 गाड़ियों के साथ जिसमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी थे। करीब डेढ़ सौ लोगों के साथ हम लोग उतरौला पहुंचे जहां हमने उसकी बिल्डिंग देखा फिर हम लोग आसपास के गांव में गए वहां लोग से बातचीत किया सभी ने कहा कि यह धर्म परिवर्तन का कार्य करता है।

बिल्डिंग देखने के बाद हमें लगा कि करोड़ों की बिल्डिंग इसने कैसे बनाई

बिल्डिंग देखने के बाद हमें लगा कि कई करोड़ की बिल्डिंग एक भिखारी आदमी कैसे बना सकता है। लोगों ने यह भी बताया कि जिन लोगों ने पैसा लेकर धर्म परिवर्तन कर दिया तो ठीक है यदि किसी ने हीला हवाली किया तो यह उनके ऊपर कोई राजेश उपाध्याय सीजेएम कोर्ट में है। वहां दो-तीन लाख रुपया देकर के उनके ऊपर फर्जी मुकदमे लिख देता था। इसके बाद पीड़ित व्यक्तियों को जेल की हवा खानी पड़ती है। उसके बाद कहता था कि हमने उनको जेल भिजवा दिया। तुम लोग भी जेल जा सकते हो। ऐसे में लोग मजबूर होकर पैसा लेकर धर्म परिवर्तन करने को तैयार हो जाते थे।

इसके तीन हजार गुर्गे धर्म परिवर्तन का काम कर रहे

यही नहीं देश के कई कोने में जैसे आजमगढ़, लखनऊ, बलरामपुर में धर्म परिवर्तन का कार्य चलता था। इसके 3000 से अधिक गुर्गे हैं। जो अलग-अलग धर्मांतरण करने का ठेका लेते हैं। इसके बदले में उन्हें पैसा मिलता है। जिन लड़कियों के बयान सामने आए हैं उन्होंने बिल्कुल सही कहा है इसके बाद हम लोगों ने तमाम प्रमाण इकट्ठा किया। फिर मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव और डीजीपी से मिले। हम लोगों ने यह भी प्लान बनाया की यदि इसके बाद भी एक्शन नहीं होता है। तो हम लोग कोई बड़ा आंदोलन करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री ने हम लोगों की बात को सुना। जब हमने पत्रावली दिया। तो उसके बाद तत्काल एक्शन हुआ 20 घंटे के बाद इसकी गिरफ्तारी हो गई। जितने पर उसने अवैध रूप से मकान बना रखा था। उतना हिस्सा तोड़ दिया गया।

आज भी बलरामपुर के कई ऐसे थाने जो बाबा के गुर्गो का करते सपोर्ट

उन्होंने कहा कि बलरामपुर के कई ऐसे थानाध्यक्ष हैं। जो आज भी बाबा के गुर्गों का सपोर्ट कर रहे हैं। धर्मांतरण की शिकार एक महिला आई थी। हमने एसपी से कहा एसपी ने तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि तमाम ऐसे इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर हैं। जिन्हें पीड़ित पैसा नहीं देगा। बल्कि आरोपी तत्काल उन्हें पैसा देता है इसलिए उनका सपोर्ट करते हैं। ऐसे दरोगा और इंस्पेक्टर पीड़ितों को धमकाते हैं। 10, 12 घंटे थाने पर बैठा देते हैं। या सिर्फ बीजेपी के शासनकाल में ऐसा नहीं हुआ। यह 25 साल से ऐसा काम कर रहा था। आजमगढ़ में इसने एक युवक का धर्म परिवर्तन कराया उसके बाद अपने किसी रिश्तेदार के यहां उसकी शादी कराई। आज तक कुछ लड़के का कोई पता नहीं है। उसके भाई कप्तान पांडे ने बताया कि उसका भाई जिंदा आज है। या नहीं है। बेंगलुरु और कर्नाटक से भी कुछ लड़कियां आई थी। उनके एजेंट वहां भी बैठे हैं।

करीब 23 देश से इसके पास फंडिंग आति थी

अभी तक हम लोगों ने 126 लोगों को वापस कराया हमारी जो सनातन हेल्पलाइन पूरे देश में एक ही नंबर है। जो लखनऊ में है जिसके जरिए लोगों को मदद मिल रही है। हम लोग अपने स्तर से हिंदू राष्ट्र बनाने का काम कर रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का रैकेट था। हजारों करोड रुपये जो फंडिंग आया था। उसका उपयोग आतंकवाद और धर्म परिवर्तन के लिए किया जाता था। हमें लगता है कि 22 से 23 देश से फंडिंग आई थी। हमें 106 करोड़ का लेखा-जोखा प्राप्त हुआ था। जिसे हमने दिया। बाद में हमें पता चला कि इसका पुणे में भी मकान है। अब सरकार इन सारी चीजों का जांच कर रही है।