
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है
Weather update: यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया था। बीते मंगलवार को श्रावस्ती और बहराइच जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी। हालांकि मौसम विभाग ने इसके लिए कोई चेतावनी नहीं जारी किया था। इसके बाद भी बे मौसम बरसात होने से वहां पर धान की मड़ाई दो-तीन दिनों के लिए रुक गई है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
Weather update: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। यूपी के अलग-अलग जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। छठ पर्व के बाद तापमान में थोड़ी सी और गिरावट आ सकती है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में कोहरा को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। फिर भी सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त कोहरा देखा जा रहा है। खासकर तराई जिलों में सुबह के समय कोहरे का व्यापक प्रकोप देखा जा सकता है। दीपावली के बाद यूपी के कई जिलों में प्रदूषण बढ़ गया है। यहां तक की खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। तापमान की बात करें तो यूपी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में 31.4 19.2, आजमगढ़ में 21.4 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बहराइच में 32.4 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
आंकड़ों के अनुसार बुधवार को नोएडा में एयर क़्वालिटी इंडेक्स 316 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में AQI का लेबल 326 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा यूपी के राजधानी लखनऊ के इंड्रस्ट्रीयल एरिया में AQI का स्तर 213 तक पहुंच गया जबकि शहरी क्षेत्र में AQI का स्तर 182 रिकॉर्ड हुआ।
Updated on:
07 Nov 2024 05:03 pm
Published on:
07 Nov 2024 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
