7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोपालगंज : प्रेमी जोड़े को पकड़कर ग्रामीणों ने सड़क पर कराई शादी, हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिले एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हंगामे और समझाने-बुझाने के बाद भी दोनों साथ रहने पर अड़े रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर ही दोनों की शादी करा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
bihar news, runaway bride

प्रेमी के साथ भागती दुल्हन (फोटो- AI)

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला महरादेउर गांव के एक युवक और बनकटा जागीरदारी गांव की एक युवती से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों नहर किनारे मुलाकात कर रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और दोनों को मौके पर पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान मारपीट और दोनों को बांधकर रखने की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के लोगों ने दोनों बहुत देर तक पहले बंधक बनाए रखा। उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद दोनों ने अपने परिजनों का पता बता। फिर दोनों के परिजनों को फोन कर बुलाया गया।

प्रेमी जोड़ा साथ रहने पर अड़ा

सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने-अपने बच्चों को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उनके सामने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का भी हवाला दिया। बावजूद इसके, प्रेमी जोड़ा अपने फैसले पर अडिग रहा और साथ रहने की इच्छा जताता रहा। परिजनों की बात मानने से इंकार करने पर परिवार के लोग दोनों को छोड़कर जाने लगे, लेकिन वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद वे रुक गए।

सड़क पर हुई प्रेमी जोड़े की शादी

प्रेमी जोड़े के एक साथ रहने की जिद पर ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद आनन-फानन में मंदिर या मैरिज हॉल की बजाय सड़क पर ही शादी की रस्में पूरी कराई गईं। इस अनोखी शादी में आसपास के बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए।

ग्रामीणों की मौजूदगी में बीच सड़क पर युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा, जिसके बाद दोनों को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर जुटी भीड़ के बीच शादी की रस्में पूरी होती दिखाई दे रही हैं।

शादी के बाद युवती अपने पति के साथ महरादेउर गांव चली गई। फिलहाल इलाके में इस अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है।