26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोपालगंज में 6 युवकों ने किया ननद-भाभी का गैंगरेप, अनुज और नीतीश गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

बिहार के गोपालगंज में शौच के लिए जा रही ननद और भाभी का 6 युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। अन्य 4 आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। 

2 min read
Google source verification
bihar news, bihar crime news, rape news, rape in bihar

गोपालगंज में ननद-भाभी का गैंगरेप

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह युवकों ने मिलकर दो महिलाओं को गैंगरेप किया, जो रिश्ते में ननद और भाभी हैं। ये दोनों महिलाएं शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थीं। घटना के बाद पीड़ितों ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार संदिग्धों को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

शौच करने गईं थी ननद-भाभी

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने घर के पास बांसवारी में शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान नवनिर्मित हाईवे सड़क के नीचे एक पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने दोनों का जबरन अपहरण कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अपराध करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर, दोनों महिलाएं किसी तरह अपने घर पहुंचीं और अपने परिवार वालों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और छह आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई।

दो आरोपी अनुज और नीतीश गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर थाना प्रभारी सौरभ कुमार सुमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपियों में से दो अनुज कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

फरार आरोपियों को तलाश रही पुलिस

इस मामले में चार अन्य आरोपी पवन कुमार श्रीवास्तव, बादल कुमार, बुलेट कुमार और अजय कुमार अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

ननद-भाभी का कराया गया मेडिकल टेस्ट

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। वहीं, इस घटना से गांव और आसपास के इलाकों के निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया है। गांव के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्पीडी ट्रायल की तैयारी

पुलिस का कहना है कि इस मामले में वैज्ञानिक सबूत जुटाने के लिए FSL टीम की मदद ली गई है, ताकि अदालत में आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत पेश किए जा सकें। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि जांच तेजी से पूरा किया जाएगा और सभी आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल, गांव और आस-पास के इलाकों में स्थिति सामान्य बनी हुई है और पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क है।