11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSP आवास के सामने लड़की से छेड़छाड़, मनचलों ने साथ आए युवक को भी पीटा…टावर में मची रही अफरा तफरी

गोरखपुर में मनचले खुलेआम एक लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट करते रहे, इस बीच जब उसके साथ आए युवक ने बचाने की कोशिश की तो वह भी पीटा गया। ताजुब्ब की बात है यह घटना ठीक जिले के SSP आवास के ठीक सामने स्थित GDA टावर में हुई।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, युवती के साथ छेड़खानी

गोरखपुर में मनचलों की रंगबाजी का शिकार एक लड़की और उसके साथ आया युवक हो गया, युवती के साथ लगभग पांच युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। लड़की के साथ आए युवक ने जब इसका विरोध किया तब सभी उसे पीटने लगे, इस दौरान लड़की साथी को बचाने की कोशिश करती रही।

दिन दहाड़े लड़की के साथ छेड़खानी, साथ आए युवक से मारपीट

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कैंट थानाक्षेत्र स्थित SSP के आवास के सामने स्थित GDA टावर में एक लड़की अपने एक परिचित युवक के साथ कॉफी पीने आई थी। इसी दौरान वहां खड़े पांच युवकों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद युवती के साथ आए युवक की आरोपियों ने पिटाई कर दी। फिर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर सभी मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल GDA टावर के आसपास है पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास

गोलघर जैसे वीआईपी इलाके जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास है वहां GDA टावर स्थित है, यहां कई दुकानें हैं जहां काफी संख्या में लोग आते,जाते रहते हैं। शुक्रवार को भी तीन बजे के लगभग एक युवती अपने एक परिचित युवक के साथ कॉफी पीने पहुंची थी। इसी दौरान वहां खड़े पांच युवकों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी कर दी। युवती ने विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे।

इस पर साथ आए युवक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने युवक और युवती की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में युवती के साथ आए युवक को चोट भी लगी, इस दौरान युवती लोगों से बचाने की अपील भी की लेकिन कोई आगे नहीं आया। हद तो तब हो गई जब टावर का गार्ड भी तमाशा देखता रहा लेकिन बचाने की कोशिश नहीं किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बारे में कैंट सीओ IPS अरुण कुमार एस ने बताया- अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना के बारें में पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।