27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / जनता दर्शन में जब युवक ने कहा ‘चपरासी की नौकरी दिला दीजिए, शादी नहीं हो रही’, मुख्यमंत्री योगी ने दिया ये जवाब

जनता दर्शन में जब युवक ने कहा ‘चपरासी की नौकरी दिला दीजिए, शादी नहीं हो रही’, मुख्यमंत्री योगी ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदूसेवा श्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। काफी लोग उनसे अपनी समस्या बता रहे थे कि तभी एक 35 वर्षीय व्यक्ति सूरज ने उनसे नौकरी की फरियाद लगाई। सूरज ने कहा, 'चपरासी की नौकरी ही दिला दीजिए, क्योंकि मेरी शादी नहीं हो रही।'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 6 Dec 2021, 12:57 PM IST

A Man Asked for Poen Job CM Yogi gave This Answer to Him

A Man Asked for Poen Job CM Yogi gave This Answer to Him

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदूसेवा श्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। काफी लोग उनसे अपनी समस्या बता रहे थे कि तभी एक 35 वर्षीय व्यक्ति सूरज ने उनसे नौकरी की फरियाद लगाई। सूरज ने कहा, 'चपरासी की नौकरी ही दिला दीजिए, क्योंकि मेरी शादी नहीं हो रही।' यह सुनते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि तुम तो चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे थे। पहले तय कर लो तुम्हें करना क्या है। इससे पहले सूरज ने विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट की मांग की थी। इस मामले में वह सीएम योगी से मुलाकात भी कर चुके हैं। सूरज ने बताया कि श्रम विभाग और समाज कल्याण विभाग सामूहिक विवाह के लिए आयोजन कर रहा है, इन आयोजनों का लाभ उसे भी मिलना चाहिए।

समस्याओं के निवारण का आश्वासन

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में 50 से ज्‍यादा लोगों की श‍िकायतें सुनीं और निवारण का आश्‍वासन दिया। सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी का भी इलाज बगैर पैसे के नहीं रुकेगा। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर जोन के कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरण आनंद, जीडीए वीसी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, आईजी जे रविंद्र गौड़, एडीजी अखिल कुमार, अजय सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: अमेठी में सियासी पारी खेलेंगी अपर्णा यादव! विधानसभा चुनाव को लेकर कही ये बात

ये भी पढ़ें: हर हफ्ते आशीष मिश्रा से मिलने आते हैं यह लोग, आरटीआई की रिपोर्ट में खुलासा, 20 अक्टूबर से 14 नवंबर तक इनसे हुई मुलाकात