अमेठी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे विपक्षी दलों में मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा है। अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी इस चुनावी मैदान में कूद गई हैं। अपर्णा यादव रविवार को अमेठी के तिलोई विधानसभा पहुंची थी जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मोहम्मद मलिक जायसी शोध संस्थान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर सपा को मजबूत करने निकली हैं, क्योंकि जनता अब भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। इस सरकार में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, तिलोई विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जनता चाहती है कि हम यहां चुनाव लड़ें, लेकिन सपा हाईकमान अखिलेश भैया जैसा आदेश देंगे वही वह करेंगी।