24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़खानी, खुद को छुड़ाकर भागी…आरोपी की कार पर पुलिस का लोगो, छात्रा की शिकायत पर गिरफ्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीकॉम की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है, आरोपी को फिलहाल छात्रा की शिकायत कर गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार उसका पीछा करता है और अश्लील कमेंट कर उसकी बेइज्जती करता है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, बीकॉम की छात्रा से छेड़खानी

गोरखपुर की कैंट पुलिस ने डीडीयू की बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा से छेड़खानी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक खुद को ठेकेदार बताता था और लंबे समय से छात्रा का पीछा करता था, जब भी छात्रा जाती थी वह अश्लील कमेंट करता था। आरोप है कि सोमवार को कैंपस के अंदर ही कॉमर्स डिपार्टमेंट में छात्रा का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। रास्ता रोकर उसे जाने नहीं दे रहा था। युवक के इस हरकत से छात्रा डर गई, छात्रा खुद को किसी भी तरह छुड़ाकर वह वहां से भाग निकली।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी छेड़खानी की तहरीर, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की। एक्शन लेते हुए प्रॉक्टर ने तत्काल पुलिस बुलाई। जिसके बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान राजघाट थाना क्षेत्र के हांसूपुर निवासी शत्रुजीत सिंह के रूप में हुई, कैंपस में मौजूद छात्रों ने बताया कि उसकी गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक विश्वविद्यालय परिसर में आता-जाता था। उसकी कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था और गाड़ी का नंबर लखनऊ का बताया जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर वह बिना किसी संदेह के कैंपस में घुस जाता था।

विश्वविद्यालय से घर तक करता था पीछा, आते जाते पास करता था अश्लील कमेंट

पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा ने बताया कि युवक पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह न केवल विश्वविद्यालय परिसर में उसका पीछा करता था, बल्कि घर तक भी उसका पीछा करता था। छात्रा के विरोध करने पर भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं, जिससे परेशान होकर उसने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

छात्रा ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसकी गाड़ी की जांच भी की जा रही है। खासकर उस पर लगे पुलिस लोगो की। कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की करवाई की जा रही है।