
जानकारी के मुताबिक उरुवा के परसा बुजुर्ग निवासी सच्चिदानंद त्रिपाठी अपनी पत्नी राधा के साथ नोएडा में रहते हैं। यहां उनकी मुलाकात कैलाश कुमार सिंह से हुई। कैलाश ने खुद को “सृजन हाउसिंग एंड इन्फ्रा डेवलपर्स लिमिटेड” नाम की कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव बताया और निवेश के बदले निदेशक बनाने का वादा किया। उसने कहा कि इस कंपनी में पहले भी कई लोग निवेश कर निदेशक बने हैं। कैलाश ने राधा से 54 लाख रुपये जमा कराए।
ठगी की शिकार महिला का आरोप है कि कैलाश ने निवेशकों को मुनाफे और जमीन से जुड़ी आय का लालच दिया, लेकिन बाद में सभी जमीन बेचकर रकम हड़प ली। जब राधा ने पैसे लौटाने का दबाव बनाया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
Updated on:
13 Jan 2025 03:48 pm
Published on:
13 Jan 2025 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
