5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगत सिंह की प्रतिमा पर ABVP ने किया माल्यार्पण, सुखदेव, राजगुरु, भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

बलिदान दिवस पर रविवार को ABVP के कार्यकर्ताओं ने बलिदानियों को नमन किया। इसके साथ ही भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के विचारों को आज की युवा पीढ़ी को आत्मसात करने की अपील की।

less than 1 minute read
Google source verification

शहीद दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर इकाई द्वारा वीर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने शहीद आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी अमर शहादत को नमन किया।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- आक्रांता भारत के लिए आदर्श नहीं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भी याद किया

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं क्रांतिकारी : मयंक

कार्यक्रम में उपस्थित अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा की भगत सिंह और उनके साथी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनकी शहादत ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा की भावना से प्रेरित होता है। शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके बलिदान को नमन करना अभाविप कार्यकर्ताओं के मूल संस्कारों में शामिल है।

बलिदान को सार्थक बनाने के लिए ABVP सतत प्रयासरत

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर प्रकट कर अभाविप केवल औपचारिकता नहीं निभाता, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेता है।अभाविप गोरखपुर महानगर मंत्री शुभम गोविन्द राव ने कहा की अभाविप केवल श्रद्धांजलि देकर अपने कर्तव्य की पूर्ति नहीं समझते, बल्कि उनके बलिदान को सार्थक बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।इस अवसर पर किशन मिश्र, हर्षित मालवीप,अभिषेक मौर्या, जयवर्धन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।