4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

65 यात्रियों को लेकर लैंड कर रहे एयर इंडिया के विमान से पंछी टकराया…

दिल्ली से उड़ान भरकर गोरखपुर पहुंचा था एयर इंडिया का विमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 25 May 2018, 4:05 AM IST

air india

Air India News

गोरखपुर। शुक्र है कि कोई खतरा नहीं हुआ और 65 यात्रियों को सकुशल नीचे उतार लिया गया। दिल्ली से गोरखपुर आ रहे एयर इंडिया के विमान से एक पंछी टकरा गया। हादसा विमान के गोरखपुर लैंड करते समय हुआ। पंछी के टकराने से विमान थोड़ा असंतुलित तो हुआ लेकिन कुछ ही पल में सुरक्षित लैंडिंग हो गई। हालांकि, पक्षी के टकराने से विमान के एक हिस्से में कुछ गड़बड़ी आ जाने के बाद अगली फ्लाइट रद कर दी गई। अब अगली फ्लाइट शुक्रवार को होगी।
गोरखपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को सवा तीन बजे एयर इंडिया का विमान दिल्ली से उड़ान भरकर गोरखपुर पहुंचा था। लैंडिंग के वक्त विमान से एक पंछी टकरा गया। इस दुर्घटना से विमान के अगले हिस्से में थोड़ी क्षति पहुंची। पंछी के टकराते ही विमान का संतुलन भी थोड़ा प्रभावित हुआ। विमाना में 65 यात्री सवार थे।
हालांकि, पायलट ने बिना देर किए संतुलन स्थापित कर लिया और रनवे पर सकुशल लैंडिंग करा दी। इस झटके ने यात्रियों को थोड़ा सशंकित कर दिया था लेकिन बाहर निकलते ही सबकुछ सामान्य हो गया।
एयर अथारिटी के अधिकारियों ने हेड आफिस इसकी जानकारी दी। विमान को उड़ान भरने के लिए ओके करने के लिए इंजीनियर्स की टीम दिल्ली से चल दी थी।
बता दें कि इसी विमान से गोरखपुर से दिल्ली की फ्लाइट थी। लेकिन विमान उड़ने के लिए स्पेशलिस्ट टीम की सहमति के बगैर आगे की उड़ान को रद कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथारिटी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बर्ड हिट की वजह से विमान में तकनीकी गड़बड़ी आई है। सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सुरक्षा कारणों से गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद कर दी गई है।
गोरखपुर से दिल्ली के लिए पचपन लोगों ने टिकट बुक कराई थी। फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से अब अगली उड़ान शुक्रवार को है।