9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारा स्टेट में 25 मई को हवा बनाने आयेंगे अखिलेश यादव, काजल के पक्ष में करेंगे सभा

गोरखपुर और बांसगांव लोकसभा सीट पर सातवें और अंतिम चरण एक जून को मतदान होना है। इसको लेकर सभी पार्टियां तूफानी अभियान में लगी हुई हैं। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 25 मई को गोरखपुर में लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद के पक्ष में जनसभा करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 25 मई को गोरखपुर लोकसभा में इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थन में जनसभा करेंगे।जनसभा का कार्यक्रम स्थल सहारा स्टेट स्थित क्रिकेट ग्राउंड होगा। इसको लेकर समाजवादी पार्टी को जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई है। इससे पहले सपा सुप्रीमो का कार्यक्रम 24 मई को निर्धारित था।

पार्टी सुप्रीमो का कार्यक्रम फाइनल होते ही सपा के जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और लोकसभा प्रभारी प्रहलाद यादव कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा की तैयारियों में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी इस जनसभा के जरिए मुख्यमंत्री के गढ़ में अपने ताकत का प्रदर्शन करना चाहती है। विधानसभावार और सेक्टरवार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप गई है। जिला कार्यकारिणी, महानगर कार्यकारिणी के अलावा सभी अनुषांगिक संगठनों को तैयारी से जोड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि आगामी 25 मई को ही प्रियंका गांधी बांसगांव में जनसभा को संबोधित करेंगी। यहां से इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के सदल प्रसाद चुनावी मैदान में है। संभावना जताई जा रही है कि अखिलेश यादव की जनसभा में प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि अभी तक इसके लिए कांग्रेस और प्रियंका गांधी की तरफ से कोई ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया की पार्टी मुखिया का कार्यक्रम आगामी 25 मई को फाइनल हो गया है। कार्यक्रम का स्थल सहारा स्टेट का क्रिकेट ग्राउंड होगा। जनसभा का समय गुरुवार तक फाइनल हो जाएगा। तैयारियां जोरों से चल रही है। प्रियंका गांधी के शामिल होने पर अभी कोई स्पष्ट सूचना नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग