
गोरखपुर में शोहदे लगातार छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शाहपुर थानाक्षेत्र का है, यहां असुरन क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही छात्रा से बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की और जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश भी किया। छात्रा के विरोध पर आरोपी अपना मोबाइल नंबर फेंककर भाग गया।घर पहुंचकर छात्रा ने बहन को जानकारी दी, जिसके बाद शाहपुर पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपी शोहदे संदीप पांडेय निवासी सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक छात्रा रोज की तरह असुरन क्षेत्र स्थित कोचिंग से शाम छह बजे घर लौट रही थी, तभी उधर से गुजर रहे बाइक सवार युवक ने उसे रोककर जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी अपना मोबाइल नंबर फेंक कर भाग निकला।शाम करीब 7:30 बजे छात्रा अपने जीजा के साथ बाहर निकली तो आरोपी शोहदा फिर वहीं मंडरा रहा था। छात्रा के बताने पर जीजा ने उसे रोककर पूछताछ की, जिस पर आरोपी छात्रा के जीजा से मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।शाहपुर इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Published on:
01 Mar 2025 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
