18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन ने भाई की हत्या कर, शव फंदे से लटकाया…सुसाइड की बात कह किया गुमराह, छह दिन बाद ऐसे खुला राज

बस्ती में एक हैरान करने वाली घटना ने रोंगटे खड़ा कर दिया है। बता दें कि एक परिवार में बड़ी बहन और छोटे भाई के बीच विवाद हुआ जिसमें बहन ने भाई से झगड़े के बाद उसकी हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
Up news, basti news

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, मासूम को फंदे से लटकाया

बस्ती में नाबालिग बड़ी बहन ने अपने सात साल के मासूम भाई का गला दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद पकड़े जाने के डर से उसने छोटे भाई के शव को कमरे के अंदर छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। इतना सब करने के बाद वह चिल्लाते हुई मां, बाप के पास पहुंची और भाई के सुसाइड करने की बात कह गुमराह करने लगी।

पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

आनन फानन में परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को नहीं दी और बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के हुए छह दिन भी नहीं बीता की बहन इस खतरनाक कांड को पचा नहीं पाई और परिवार वालों के सामने सच्चाई उगल दी। जिसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपिता को हिरासत में ले लिया है।

बहन और भाई के झगड़े में फंदे से लटका मिला भाई का शव

जानकारी के मुताबिक जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में 11 अप्रैल को सुबह करीब 11:20 बजे 7 साल का बच्चा बेहोशी की हालत में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकतता मिला था। बच्चे की 15 वर्षीय बड़ी बहन की चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। बच्चे को फंदे से उतारकर परिजन तुरंत पीएचसी बनकटी ले गए।

बच्चे की हालत हुई गंभीर, बीच रास्ते में तोड़ा दम

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। बीच रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चों के पिता ने बताता की घर के लोग इतने छोटे बच्चे द्वारा सुसाइड करने की बात समझ नहीं पा रहे थे इसी बीच 17 अप्रैल को बड़ी बेटी ने खुद ही ही आकर रोते हुए हत्या की बात कबूल ली।

नहीं पचा पाई हत्या की बात, मां और बाप के सामने भाई के हत्या की बात कबूली

हत्यारोपी बहन ने परिवार को बताया कि 11 अप्रैल को सुबह वह छोटे भाई के साथ छत पर बने कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान चाकलेट को लेकर दोनों में मारपीट हुई। इसी बीच गुस्से में उसने छोटे भाई का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

बहन ने जब उसे बेहोश देखा तो समझी कि उसकी मौत हो गई, इसके बाद भाई को छत के कुंडे से दुपट्‌टे के सहारे लटका दिया और शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। परिजनों के सामने सुसाइड की कहानी बता दी।

पिता ने बताया कि मृतक मासूम चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था जबकि बड़ी बहन कक्षा आठ में पढ़ती थी। मासूम कॉन्वेंट स्कूल गंगौरा में कक्षा 2 का छात्र था।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग