7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में बाइक सवारों ने किन्नर को गोली मारी, फायरिंग के बाद मचा हड़कंप

गोरखपुर के सहजनवां थानाक्षेत्र में सोमवार की शाम एक किन्नर को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। फायरिंग के बाद आसपास दहशत फैल गई।

less than 1 minute read
Google source verification

सोमवार की शाम गोरखपुर के सहजनवा थानाक्षेत्र में रहीमाबाद सरैया के पास एक किन्नर को गोली मार दी गई, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उसकी पहचान किन्नर प्रिया के रूप में हुई है उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है। घायल किन्नर को सहजनवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चर्चा में है कि वर्ष 2023 में रिठुआखोर मार्ग पर तान्या किन्नर पर गोली चली थी। इस मामले में प्रिया किन्नर व उसके गुरु किरन किन्नर पर केस दर्ज हुआ था। इस मामले में प्रिया जेल भी गई थी।अब प्रिया गुट के लोग तान्या पर आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंक्चर की दुकान पर तेज धमाके से मचा हड़कंप, युवक के हाथों के उड़े चीथड़े

सोमवार की देर शाम बाइक सवार युवकों ने गोली मारी

सोमवार की रात आठ बजे घर से कुछ दूरी पर काम से गई थी, बीच रास्ते में एक बाइक पर दो युवक सवार हो आए और पीछे बैठे युवक ने प्रिया किन्नर पर गोली चला दी। गोली आवाज सुन प्रिया चिल्लाते हुए भागी। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। आसपास के लोग तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां लेकर आए। प्रारंभिक जांच में क्षेत्र बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। प्रिया के परिजन तान्या किन्नर पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग