
Sadhna Singh
गोरखपुर. BJP's Sadhna Singh set to be elected unopposed as District Panchayat. पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की आधी से ज्यादा कमान महिला के हाथ में रही है। यह इतिहास इस बार भी कायम रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होने पर साधना सिंह का टिकट तय है। सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है। इससे वह जिले की पहली महिला होंगी, जो दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान संभालेंगी। उनके नाम दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बना है। इससे पहले साधना 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रही थीं। तब वह बसपा में थीं और निर्विरोध चुनाव जीती थीं। अब यह दूसरा मौका होगा, जब भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। इससे पहले तीन बार सपा, एक बार बसपा और एक बार भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुका है।
विरासत में मिली सियासत
साधना सिंह को सियासत विरासत में मिली है। साधना सिंह के ससुर वीर बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। पति फतेह बहादुर सिंह सिंह भाजपा से विधायक हैं। फतेह बहादुर सिंह यूपी सरकार में वन व औद्योगिक मंत्री भी रह चुके हैं। परिवार की सियासी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए साधना सिंह ने दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है।
साधना सिंह को निर्दलियों का समर्थन
गोरखपुर में 68 जिला पंचायत वार्ड हैं। भाजपा ने 19 सीटें जीती थीं। जैसे ही साधना सिंह को टिकट मिला, वैसे ही निर्दलियों का समर्थन मिल गया। भाजपा नेताओं का दावा है कि 68 में से 55 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिल गया था। सपा, बसपा के ज्यादातर जिला पंचायत सदस्य भाजपा के संपर्क में थे।
Published on:
27 Jun 2021 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
