
फोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर आगमन
मंगलवार को दोपहर बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचेंगे। वह नाग पंचमी पर होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। नाग पंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित है। मुख्यमंत्री दोपहर बाद लगभग 2 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे।
बता दें कि नाग पंचमी के अवसर पर दशकों से गोरखनाथ मंदिर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। पहले यह प्रतियोगिता दो दिनों की होती थी लेकिन अब तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भी हर साल इसमें शामिल होते हैं और विजेताओं को पुरस्कृत करते हैं। मुख्यमंत्री के यहां दोपहर बाद पहुंचने की संभावना है, सीएम 3 बजे कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के सामने ही कुश्तियों का फाइनल मुकाबला होगा। फाइनल के बाद सभी टाइटल के विनर को वह पुरस्कृत करेंगे। सोमवार को सुबह उद्घाटन के बाद से देर रात तक मुकाबला जारी रहा। मुख्यमंत्री गोरखपुर में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। बुधवार की सुबह जनता दर्शन करने की भी संभावना है। उसके बाद यहां से रवाना होंगे।
Published on:
29 Jul 2025 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
