25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी में कांवड़िए ने अल्लाह हू अकबर नहीं बोला तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; हिंदू-देवी देवताओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट का भी आरोप, 6 अरेस्ट

Kashi News: कांवड़िए ने अल्लाह हू अकबर नहीं बोला तो उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही जांच की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 29 Jul 2025, 12:01 PM IST

Kashi News

काशी में कांवड़िए ने अल्लाह हू अकबर नहीं बोला तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। फोटो सोर्स-x

Kashi News: काशी के राजातालाब थाना इलाके में 2 कांवड़ियों को घेरकर पीटा गया। सोमवार को पुराने सिनेमा हॉल के पीछे दो कांवड़ियों शुभम यादव और पलटू राम यादव को जमकर पीटा गया। उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।

पीड़ित कांवड़ियों की तहरीर पर अन्य समुदाय के 6 आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा राजातालाब थाने की पुलिस ने दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित पलटू राम यादव का मामले को लेकर कहना है कि वह अपने दोस्त शुभम के साथ जंसा शिव मंदिर अदलपुरा से जल लेकर जा रहे थे। इस दौरान 10 से 12 अन्य समुदाय के लोगों ने उन्हें रोक लिया। साथ ही उनसे अल्लाह हू अकबर बोलने को कहा। कांवड़ियों ने बताया कि उनसे हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम धर्म अपनाने की बात भी कही गई। इसका विरोध करने पर धारदार हथियार से पलटू राम पर हमला कर दिया गया। वहीं उसका दोस्त शुभम शोर मचाते हुए मौके से भागा तो उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया।

हिंदू-देवी देवताओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने का आरोप

पलटू यादव कहा कहना है कि पहले तो आरोपियों ने उन्हें रोक कर सामान्य बात की, इसके बाद कांवड़ के बारे में जानकारी ली। साथ ही हर-हर महादेव और बोल बम क्यों बोलते है इसको लेकर सवाल पूछा। इसके बाद एक आरोपी ने उनसे ये सब (हर हर महादेव, बोल बम) बोलने के लिए मना करते हुए अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने को कहा। इस पर पीड़ित उन्हें इग्नोर करते हुए आगे बढ़ने लगे। पलटू यादव का कहना है कि इस दौरान आरोपियों द्वारा हिंदू-देवी देवताओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट भी किए गए। इसका विरोध करने पर उन्हें जमकर पीटा गया। अन्य कांवड़ियों के आने पर उनकी जान बच सकी।

4 घंटों तक चला हंगामा

पलटू यादव की तहरीर पर पुलिस ने 12 आरोपियों पर मारपीट, लूट, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और लालच देने का केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम ने मुनव्वर समेत 6 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक हंगामा करीब 4 घंटों तक चला। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान राजेश पांडे और मंत्री पवन पाठक ने लाइसेंसी बंदूक लेकर घटनास्थल पर जाने की जिद की। पुलिस ने उनसे बंदूक लेने की कोशिश की तो उनकी DCP आकाश पटेल और ADCP से हाथापाई हो गई। जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग