5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री का निर्देश…आयुष्मान कार्ड न होने पर विवेकाधीन कोष से मिले मरीजों को आर्थिक सहायता

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, cm yogi, gorakhnath mandir

फोटो सोर्स: पत्रिका, जन समस्याओं के निस्तारण पर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुने और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का आदेश दिया। अनुमानतः सीएम ने लगभग 200 फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान कई मरीजों के परिजन भी आए थे जो अपने लोगों के लिए मेडिकल चिकित्सकीय पूर्ति के लिए प्रार्थना पत्र दिए।

आयुष्मान कार्ड न होने पर विवेकाधीन कोष से मिलेगी चिकित्सकीय सुविधा

सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी जरूरतमंद को इलाज के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को अच्छे अस्पताल में इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए राज्य सरकार पूरी मदद देगी।मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि जिन लोगों के पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड नहीं है, उनके इलाज का इस्टीमेट तैयार कर जल्द शासन को भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी पात्र लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से समय पर आर्थिक सहायता दी जाए।मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान भारत कार्ड अवश्य बनाया जाए।

भूमाफियाओं पर सीएम योगी सख्त

जनता दर्शन में कुछ फरियादी जमीन कब्जा, दबंगई और पारिवारिक विवादों को लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि यदि कहीं दबंगई या अवैध कब्जा हो रहा है, तो संबंधित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक विवादों के मामलों में दोनों पक्षों को साथ बैठाकर समाधान निकाला जाए।