
समाज कल्याण विभाग गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की तैयारी चल रही है। CDO ने आनलाइन पोर्टल पर मिले 22 सौ आवेदनों के भौतिक सत्यापन के लिए जिला स्तरीय 20 अधिकारियों की 10 टीम बनाई है।इन अधिकारियों को अलग-अलग ब्लाक व नगर पंचायत आवंटित किया गया है।
समाज कल्याण विभाग को 3818 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य है। पहले आयोजन में 1678 जोड़ों का विवाह कराया गया था। शेष 2140 विवाह के आयोजन को लेकर तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मिलने पर आयोजन इसी महीने की किसी तिथि को होना है।आनलाइन पोर्टल पर अभी तक 22 सौ आवेदन मिले हैं। सीडीओ संजय कुमार मीना ने इन आवेदनों के भौतिक सत्यापन के लिए जिला स्तरीय 20 अधिकारियों की 10 टीम बनाते हुए ब्लाक व नगर पंचायत आवंटित किया है। अधिकारियों को 35 प्रतिशत आवेदनों का भौतिक सत्यापन करने का आदेश दिया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सीडीओ ने जिला स्तरीय अधिकारियों की 10 टीम बनाकर आनलाइन पोर्टल पर मिले आवेदनों की जांच शुरू कराई है। प्रत्येक टीम में दो अधिकारी हैं। जांच टीम से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जाएगी।
Updated on:
16 Feb 2025 06:52 pm
Published on:
16 Feb 2025 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
