
Yogi Adityanath And Ravi Kishan
Yogi Adityanath And Ravi Kishan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर नगर निगम की 482 करोड़ रुपये की 253 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद निगम परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने एक बार फिर गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन की मंच पर ही चुटकी ले ली।
सीएम योगी ने कहा कि रामगढ़ताल (Ramgarhtal) के ठीक किनारे ही रविकिशन जी ने एक मकान हथिया लिया है। इसी बीच रवि किशन ने मंच से खड़े होकर खुद सफाई भी दी।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर की सुरक्षा- व्यवस्था के बारे में बता रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि रामगढ़ ताल, जहां एक वक्त कोई आना पसंद नहीं करता था, यहां आने से लोग डरते थे। आज रामगढ़ताल फिल्म शूटिंग का और सेल्फी का बेहतरीन प्वाइंट बना हुआ है। लोग परिवार के साथ वहां घूमने के लिए जाते हैं।
इसी बीच सीएम योगी ने कहा कि आज रामगढ़ताल के ही ठीक किनारे रविकिशन जी ने एक मकान हथिया लिया है। इस पर रवि किशन ने खुद मंच से खड़े होकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि नहीं महाराज हमने पैसा दिया है। इस पर सीएम योगी ने आगे कहा, "पैसा दिया उन्होंने... पैसों से खरीदा. बहुत सुंदर मकान बनाया है। आप में से कितने लोग गए हैं, उनके घर में। कुछ खिलाया वहां क्या। यदि गया है तो उन्होंने आपको कुछ खिलाया पिलाया कि नहीं? यदि अब आप लोग उनके घर जाइए तो फिल्मों की शूटिंग भी देखिए और खाना भी खाईये।
आईटीएमएस और कंट्रोल रूम की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा- अब पूरा शहर कैमरे की निगरानी में है। अगर रविकिशन फिल्म शूटिंग के लिए जल्दबाजी में निकल रहे हैं और सिग्नल तोड़ दिया तो उनके मोबाइल पर तुरंत चालान पहुंच जाएगा। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की खूबियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि खुद को तकनीक से जोड़ते हुए गोरखपुर ने सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल के साथ ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के लिए इस सेंटर की स्थापना की है। इससे गोरखपुर शहर भी स्मार्ट कहलाएगा।
Published on:
11 Mar 2024 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
