5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम Yogi की बड़ी सौगात, 10 हजार युवाओं को ऑन द स्पॉट नौकरी, बोले- अवसर की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित रोजगार मेले में 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। आज यूपी देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Aug 2022, 4:32 PM IST

gorakhpur_rozgar_mela.jpg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुरवासियों को रोजगार और विकास की धारा से जोड़ा। उन्होंने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कंवेंशन हाल में आईटीआई और कौशल विकास की ओर से आयोजित किए गए रोजगार मेले में करीब 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम के दौरान 90 कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, इस मौके पर सीएम योगी ने नगर निगम की 122.29 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। एमएमएमयूटी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में रोजगार के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का ब्योरा सामने रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहा है। पिछले पांच साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। आज यूपी देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले सीएम योगी ने महानगर के लिए दो ई-टूरिस्ट बस, 10 इलेक्ट्रिक बस, 25 कूड़ा कलेक्शन वाहन और दो जेटिंग कम सक्शन मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ऊर्जा और हुनर को पहचान देने के लिए शुरू किए कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद युवाओं, उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों के ऊर्जा व हुनर को पहचान देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए। स्किल इंडिया, स्टार्टअप, स्टैंडअप, मेक इन इंडिया, मुद्रा आदि योजनाओं के क्रियान्वयन से युवाओं को पहली बार लगा कि सरकार उनके बारे में भी सोचती है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के साथ ही डबल इंजन की सरकार ने केंद्र व राज्य की रोजगारपरक योजनाओं को तेजी से बढ़ाया है।

देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने की है। इस लक्ष्य में अपना योगदान देने के लिए उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना तय किया है। 2016 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठवें स्थान पर थी, आज यह देश में दूसरे पायदान पर है। बीते 5 साल में उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय व जीडीपी दोगुनी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें - बच्चों के हक पर डाका, 11 करोड़ का मिड डे मील खा गया प्राइमरी टीचर, घोटाले में बैंक भी शामिल

100 ब्लॉकों में एक-एक नौजवान को मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना से जोड़ा जा रहा

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में एक-एक नौजवान को मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत चयनित नौजवान को मानदेय, टैबलेट और आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। 100 ब्लॉकों के बाद इस योजना को 100 नगर निकायों में भी शुरू किया जाएगा। वृहद रोजगार मेले के आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले हर जिले में होने चाहिए।

यह भी पढ़ें -यूपी के 19 जिलों में सूखे के हालात, 18 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

शान से फहराएं हर घर तिरंगा

इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर कौन से तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता की आन, बान मान का प्रतीक होने के साथ ही शहीदों के प्रति सम्मान का भाव भी जागृत करता है।