
weather update
उत्तर प्रदेश में बीते दिनों झमाझम बारिश ने आम जन को गर्मी से राहत दी है। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में औसत से कम बारिश हुई। जिन जिलों में कम बारिश हुई वहां सूखे के हालात बन गए हैं। बहरहाल, इस कम ज्यादा बारिश के बीच बादलों की आवाजाही बरकरार है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही इन जिलों में 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
स्थानीय मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता की मानें तो बुधवार को पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार लखीमपुर खीरी से लेकर देवरिया, वाराणसी और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि इस दौरान कोई भी पेड़ के नीचे ना खड़े हों।
कहां-कहां बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, वाराणसी, बरेली, शाहजहांपुर, एटा, आगरा, अयोध्या, अमेठी, बस्ती, सुल्तानपुर, पीलीभीत, बदायूं, फर्रुखाबाद, हाथरस, रायबरेली, अलीगढ़, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें -
19 जिलों में सूखे के
बीते दिनों प्रदेश के कई जिलों में औसत से भी कम बारिश हुई है। इनमें कानपुर, मऊ, अमरोहा, मुरादाबाद, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, कौशांबी और गाजियाबाद शामिल हैं। यहां 40 सीसी से भी कम बारिश हुई है। वहीं गौतमबुधनगर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, कुशीनगर, कानपुर देहात, रामपुर समेत 19 जिलों में महज 40 सीसी की बारिश हुई है। जिन जिलों में औसत से कम बारिश हुई है वहां सूची के हालात बन गए हैं।
Updated on:
3 Aug 2022, 1:36 PM IST
Published on:
3 Aug 2022, 1:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.