31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने आज नेपाल रोड पर मिलने वाले फोरलेन का किया निरीक्षण, बोले…सम्मान के साथ पुनर्वास दिया जाए

गोरखपुर में राजघाट से डोमिनगढ़ तक हर्बर्ट बांध के चौड़ीकरण कार्य पर 195 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डोमिनगढ़ में रेलवे लाइन पर रेल ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके जरिए लोग डोमिनगढ़ से माधोपुर की ओर जा सकेंगे। सेतु निगम व रेलवे मिलकर यह रेल ओवरब्रिज बनाएंगे। इसकी लागत 132 करोड़ रुपए होगी। इसी तरह माधोपुर बांध पर मानीराम तक 10 किलोमीटर तक फोरलेन निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 380 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर में अपने प्रवास के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हर्बर्ट बांध का निरीक्षण किया। इसके बाद ही राप्ती नदी के किनारे राजघाट से जंगल कौड़िया के पास तक 4.20 किमी बनाए जा रहे फोरलेन को भी देखा। उन्होंने कहा- फोरलेन बन जाने से नेपाल रोड तक पहुंचना आसान होगा। इस योजना पर लगभग 216 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें 195 करोड़ रुपए निर्माण पर जबकि शेष रकम मुआवजे के रूप में दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Yogi Aid Blind Family: दृष्टिहीन बेटियों की भूख पर पिघला योगी का दिल, अफसरों संग पहुंची राहत-सरकार बनी गरीब परिवार का सहारा

PWD करेगी सड़क निर्माण, रेगुलेटर का काम करेगी सिंचाई विभाग

इस परियोजना का निर्माण तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण मे राजघाट से डोमिनगढ़ तक बंधे को फोरलेन बनाया जाएगा। दूसरे चरण में डोमिनगढ़ में रेलवे लाइन पर रेल ओवरब्रिज बनाया जाएगा। तीसरे चरण में माधोपुर तटबंध पर मानीराम तक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। सभी चरणों के काम एक साथ होंगे। पीडब्ल्यूडी कीओर से यह काम कराया जा रहा है और निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया है। रेगुलेटर से जुडे काम सिंचाई विभाग की ओर से कराया जा रहा है। यह परियोजना कुल 707 करोड़ रुपए लागत की है। 26 नवंबर 2024 से ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 25 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके लिए अब तक 195 करोड़ रुपए से अधिक अवमुक्त किए जा चुके हैं।

Story Loader