30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया साल 2023: गोरखपुर में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निवास स्थान गोरखपुर में जनता दरबार लगाया। उन्होंने करीब 300 लोगों की समस्याओं को सुना और सभी को नव वर्ष की बधाई दी।

less than 1 minute read
Google source verification
cm_yogi_adityanath.jpg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल के मौके पर दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। वहां पर उन्होंने आज जनता दरबार लगाया। सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन लोगों के समस्याओं का समाधान तत्काल होना चाहिए।

सीएम योगी कल ही गोरखपुर पहुंच गए थे। गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के लगने वाले मेले का निरीक्षण किया।

जमीन समस्याओं के ज्यादातर लोग पहुंचे

जनता दर्शन में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले ज्यादातर आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही इलाज के लिए आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: न्यू ईयर पार्टी में महिला के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने पर मारपीट

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा- अर्चना

सीएम योगी हमेशा की तरह रविवार की सुबह तड़के अपने आवास से निकले और सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।