2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
कांग्रेस का यह विधायक क्यों चल रहा बैलगाड़ी से, राहुल गांधी के हैं करीबी, देखें वीडियो
Play video

कांग्रेस का यह विधायक क्यों चल रहा बैलगाड़ी से, राहुल गांधी के हैं करीबी, देखें वीडियो

बैलगाड़ी पर निकले कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 10 Sep 2018, 3:49 PM IST

डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि, बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारत के समर्थन में गोरखपुर और आसपास के जिलों के बाजार भी बंद रहे। सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक बाजारों में बंद का असर रहा।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू ने बैलगाड़ी पर जुलूस निकालकर केंद्र सरकार को कोसा। कुशीनगर के तमकुहीराज विधानसभा में विधायक अजय कुमार लल्लू के बैलगाड़ी हांकना सबके कौतुहल का केंद्र रहा। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया की बात करने वाली केंद्र सरकार लोगों को आदिम युग में पहुंचाने का काम कर रही है। महंगाई अपने चरम पर है। सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम करने में लगी हुई है।

गोरखपुर में भी प्रदर्शन

सुबह-सवेरे से ही कांग्रेसी शहर में जुटना शुरू हो गए थे। भारत बंद के समर्थन में कांग्रेसी नेताओं ने जुलूस निकालकर लोगों से समर्थन का आह्वान किया। लोगों ने भी बंद का समर्थन किया। कांग्रेसियों ने घूम-घूमकर बाजारों को बंद कराया और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों सबसे पहले गोलघर और आसपास के बाजारों को बंद कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ.सैयद जमाल, महानगर अध्यक्ष अरूण अग्रहरि, महासचिव अनवर हुसैन, मेयर प्रत्याशी रहे राकेश यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश