
सड़क पर भोकाल दिखाने के लिए नेता और अधिकारी अपनी गाड़ी में काली फिल्म व हूटर लगाकर चल रहे थे। एसपी सिटी ने मंगलवार की शाम को अभियान चलाकर शहर में 22 गाड़ियों से हूटर व 50 चार पहिया वाहन से काली फिल्म उतरवाने के साथ ही चालान भी कटवाया।पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शहव जिले के बार्डर पर बने बैरियर पर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को मोहद्दीपुर में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई (IPS) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डेढ़ घंटे तक चली चेकिंग में ब्लाक प्रमुख, प्रशासनिक व न्यायायिक अधिकारियों के 22 निजी चार पहिया वाहन ऐसे मिले जिसमें हूटर लगा था।
एसपी सिटी ने नियम की अनदेखी करने की वजह पूछी तो यह लोग कोई जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा 50 ऐसे लोग मिले जिनकी गाड़ी के शीशा पर काली फिल्म लगा था। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हूटर व काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस का यह अभियान रोज चलेगा।
नियमों की अनदेखी करने वाले आटो व ई-रिक्शा के विरुद्ध एसपी यातायात संजय कुमार ने मंगलवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की।रोडवेज,यातायात तिराहा पर शाम चार बजे से छह बजे तक चले अभियान में बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस को देखा गया। नियमों की अनदेखी करने पर 37 ई-रिक्शा सीज करने के साथ ही 208 का एमवी एक्ट के तहत चालान काटा। एसपी यातायात ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
Published on:
22 May 2024 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
