3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब खनन माफियाओं से इस तरह निपटने की तैयारी में इस जिले के डीएम

अवैध खनन रोकने के लिए इस हाईटेक तरीके का प्रयोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 26 May 2018, 3:34 AM IST

illegal mining

अब खनन माफियाओं से इस तरह निपटने की तैयारी में इस जिले के डीएम

गोरखपुर। खनन माफियाओं पर लगाम कसने की डीएम गोरखपुर ने कवायद शुरू कर दी है। डीएम के.विजयेंद्र पांडियान ने खनन पट्टों वाली जगहों की चारों तरफ से पिलरिंग करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ताकीद की है कि खनन से किसी प्रकार की क्षति बंधों को नहीं होनी चाहिए। बंधों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कलक्ट्रेट सभागार मेें अधिकारियों की बैठक करते हुए जिलाधिकारी के.विजयेंद्र पांडियान ने कहा कि बांध की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खननकर्ता अपने निर्धारित क्षेत्र में ही खनन करें। बांध से पर्याप्त दूरी रखें। बैठक में उपस्थित सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर खनन क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें।
उन्होंने बताया कि जिले में 13 स्थानों का खनन का पट्टा दिया गया है। खनन हेतु निर्धारित स्थल पर 4 पिलर लगाये जायेगें तथा सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाया जायें।
बता दें कि बरही बांध पर सूचना प्राप्त हुई थी कि खनन से बांध की सुरक्षा को खतरा है। इसके लिए उन्होंने एस.डीएम., सिंचाई के अभियंता को मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
कहा कि अवैध खनन की सूचना सम्बंधित थाने पर दें तथा एस.डी.एम. को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर अवैध खनन रोकें। इस दौरान ओवर लोडिंग भी रोकी जायें। अवैध खनन तथा ओवर लोडिंग रोकने के लिए प्रशासन का हर समय सहयोग किया जायेगा।
बैठक में उपस्थित ईट भट्ठा मालिको से उन्होंने कहा कि रायल्टी नियमित रूप से जमा करें। ईट भट्ठो पर पेयजल तथा शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायें। जिले को खुले में शौच मुक्त करना है।
उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास में जमा धनराशि से शौचालय निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा जल निकासी, वृक्षारोपण कराया जायेगा।
बैठक में सीडीओ अनुज सिंह, एसपी रोहित सिंह, सीआरओ बलराम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए.के. जानू सभी उप जिलाधिकारी एवं खनन कर्ता एवं ईट भट्ठा के स्वामी उपस्थित रहें।