
फोटो सोर्स : पत्रिका, प्रेमिका का गला रेत कर फरार सिरफिरे का एनकाउंटर
गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र स्थित पिपरोली बाजार में एक हैरान करने वाली घटना हो है, यहां गुरुवार की रात सिरफिरे प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका का गला रेतकर जान लेने की कोशिश की। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और गीडा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। देर रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी काे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी है।
जानकारी के मुताबिक जिले के गीडा क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। आरोपी पूर्व प्रेमी भोलू भी उसी गांव का रहने वाला है। गुरुवार की रात उसने महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गीडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोलू को मुठभेड़ में दबोच लिया। जिसमें उसके दाएं पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि भोलू की भी शादी एक साल पहले हुई थी।
भोलू की पत्नी को जब प्रेम संबंध मालूम चला तो वह अपने मायके चली गई। इसी बीच अभी कुछ दिन पहले ही प्रेमिका अपने मायके आई ,भोलू से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद भोलू घर में घुसकर हमला कर गला रेत दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर फरार भोलू की तलाश शुरू की।
देर रात मुखबिर की सूचना पर मुक्तिधाम से गीडा की तरफ जाते समय पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश की। तब उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हु। SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
25 Jul 2025 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
