
गोरखपुर के गोरखनाथ के सुभाष चंद्र बोस नगर कालोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पत्नी से रोज की कलह से त्रस्त होकर फंदा लगाकर जान दे दिया। युवक ने सुसाइड के पहले एक लेटर भी छोड़ा, जिसमें पत्नी और सास को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक की पहचान सुमित चौरसिया के रूप में हुई है। वह घर के हाल में रस्सी से लटकता मिला। घटना के समय उसकी पत्नी राखी ढाई वर्ष और छह माह की दो बेटियों के साथ मायके में थी। सुमित की मां और भाई ने सुबह उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: Murder : अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर कोतवाली पहुंच पति
फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची गोरखनाथ थाना पुलिस ने जांच पड़ताल किया। सुमित पहले घर पर मैरिज हाल चलाता था, हाल ही में उसने घर और गोदाम किराए पर देकर उसी आमदनी से परिवार चलाना शुरू किया था। पिता ईश्वरचंद की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मां, भाई, पत्नी और बच्चों के साथ मकान के सेकंड फ्लोर पर रहता था।सुमित के पास मिले एक पन्ने का सुसाइड नोट में लिखा है मुझे माफ करना मां… अब और नहीं सह सकता। पत्नी और सास के तानों से तंग आ चुका हूं। अब और सुनने की ताकत नहीं बची। मृतक की शादी छह वर्ष पहले राखी से शादी हुई थी।उसकी दो बेटियों हैं।उसने अपनी दोनों बेटियों की शादी की जिम्मेदारी छोटे भाई को सौंपी है।इसके अलावा व्यापार का लेखा जोखा भी एक कागज में लिख कर भाई के लिए छोड़ा है।
CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया-एक युवक ने सुसाइड किया है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे जांच करेंगे।
Published on:
26 Apr 2025 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
