
गोरखपुर में एक दरोगा के बेटे का अनोखा कारनामा सामने आया है। आरोपी गौतम को बीए पास कराने के चक्कर में उसका साथी अमरपाल रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस दरोगा के बेटे की तलाश में जुटी है।DDU गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं में शनिवार को कक्ष निरीक्षक की सतर्कता से दरोगा के बेटे की जगह परीक्षा दे रहे अमरपाल नामक युवक को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ा था।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। डीडीयू प्रशासन की तरफ से कैंट थाने में मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने कैंट थाने में तहरीर दी।इसके आधार पर पंजीकृत छात्र गौतम यादव और पकड़े गए छात्र अमरपाल के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने अमरपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक अमरपाल खजनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं गौतम यादव के पिता यूपी पुलिस में दरोगा हैं और वह मूल रूप से संतकबीर नगर जिले का है वर्तमान में गोरखपुर में बिछिया कॉलोनी, पीएसी कैंप में रहता है। यूनिवर्सिटी में चल रही परीक्षा में दरोगा के बेटे की जगह परीक्षा दे रहे उसके दोस्त अमरपाल को उसके चेहरे और प्रवेश पत्र पर लगे फोटो के अंतर ने पकड़वा दिया।
अमरपाल शनिवार को दोपहर 2:30 से 4 बजे तक बीए छठवें सेमेस्टर के पॉलिटिकल साइंस (पेपर कोड- POL 307) की परीक्षा में बैठा था। गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय भवन में राजनीति शास्त्र की परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या LH -1 में तैनात कक्ष निरीक्षक ने देखा कि एक परीक्षार्थी का चेहरा और प्रवेश पत्र पर लगी फोटो से मेल नहीं खा रहा। कक्ष निरीक्षक ने युवक से कहा कि तुम्हारा फोटो मैच नहीं कर रहा है। जब युवक से उसका डेट ऑफ बर्थ पूछा गया तो वह विवाद करने लगा। मामले को संदेहास्पद देख कक्ष निरीक्षक ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो उसने असलियत उजागर कर दिया।
Published on:
28 Apr 2025 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
