12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur Crime : पंजाब पुलिस की गोरखपुर में बड़ी कारवाई…क्षेत्र में मचा रहा हड़कंप

Gorakhpur News : बुधवार सुबह जिले के पिपराइच क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गांव में पंजाब पुलिस पहुंची और एक घर पर दबिश दी। यहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराने के बाद उसे वापस अपने साथ जालंधर लेती गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बुधवार सुबह पिपराइच क्षेत्र के वरसैनी टोला उजरी पट्टी गांव से विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करीब एक करोड़ रुपये ठगने के आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई की।इसके बाद मेडिकल जांच कराकर उसे साथ लेकर चली गई।

विदेश भेजने के नाम पर एक करोड़ ठग कर आरोपी जालंधर से था फरार

पुलिस के अनुसार, ग्राम वरसैनी टोला उजरी पट्टी निवासी वाजिद अली (35) पुत्र निजामुद्दीन जालंधर में रहकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। वाजिद पर दुबई, अरब समेत कई देशों में भेजने के नाम पर कई लोगों से करीब एक करोड़ रुपये ठगने के आरोप में केस दर्ज था।केस दर्ज होने के बाद से वह फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि वह पिपराइच स्थित अपने गांव में रह रहा है। इसके बाद बुधवार को पंजाब पुलिस पिपराइच पहुंची। पिपराइच पुलिस की मदद से उसके घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस उसे अपने साथ पंजाब लेती गई। वाजिद की गिरफ्तारी को लेकर घरवालों ने भी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके घर के सदस्य भी ट्रेन से पंजाब के जालंधर के लिए रवाना हो गए। इस बारे में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिपराइच से एक वांछित को पंजाब पुलिस साथ लेकर गई है। उसपर जालधंर के एक थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।