14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur News: गोरखपुर की अनोखी शादी, ICU बना शादी का मंडप, दूल्हे ने किया सिंदूर दान…साक्षी बने डॉक्टर और स्टाफ

गोरखपुर में एक अनोखी शादी हुई है, यहां शादी के दिन ही दुल्हन बाइक से गिरकर घायल हो गई। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे ICU में भर्ती कर लिया, यह खबर जब दूल्हे के पक्ष के लोगों को मालूम चली तो वे भी शॉक्ड हो गए।

2 min read
Google source verification
Gorakhpur News

दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता दुल्हा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला आया है यहां एक अस्पताल का ICU ही शादी का मंडप बन गया जहां पंडित के साथ ही दुल्हा अपने कुछ परिजनों के साथ पहुंचा और गंभीर हालत में भर्ती दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा, वार्ड में मंत्र ध्वनि गूंजी। शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन बेड पर ही लेटी रही। वार्ड के अंदर का दृश्य बड़ा ही भावुक कर देने वाला था। इस शादी के साक्षी बने अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ इसके बाद दूल्हा, दुल्हन के गांव पहुंचा। वहां शादी की अन्य रस्में पूरी की गईं।

जानकारी के मुताबिक 13 मई यानी शादी वाले दिन दुल्हन LLB अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने अपने भाई के साथ बाइक से गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में वह अचानक बाइक से गिर पड़ी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ICU में भर्ती कर किया।

परीक्षा देकर लौट रही थी युवती, बाइक से गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल

गोरखपुर जिले के बांसगांव के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय हुई थी। विवाह का मुहूर्त 13 मई 2026 का निकला। इसी दिन पूजा का LLB अंतिम सेमेस्टर का पेपर था। सुबह वह अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। इधर घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।

जब परीक्षा खत्म हुई तब वह दोपहर करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक पूजा चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ी। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। खून बहने लगा। भाई ने फोन कर घरवालों को सूचना दी और बहन को लेकर शहर के दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल में लेकर पहुंचा।

अस्पताल में भर्ती, शादी की रस्में छोड़कर परिजन पहुंचे अस्पताल

डॉक्टरों ने सिर पर गंभीर चोट की वजह से तुरंत ही ICU में शिफ्ट कर दिया। दुर्घटना की बात परिजन भी शादी की रस्में छोड़ अस्पताल पहुंचे, गंभीर स्थित देख डॉक्टर बोले अभी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता। फिर दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और उसके घरवालों से बात की। उन्होंने तय किया कि शादी निर्धारित तिथि और मुहूर्त में ही होगी। सारी रस्में घर में होंगी। सिर्फ सिंदूरदान की रस्म अस्पताल में होगी। इसके लिए परिवार ने अस्पताल प्रबंधन से इजाजत भी ले ली।

देर रात ICU वार्ड में ही दूल्हे ने भरा दुल्हन की मांग में सिंदूर

बुधवार शाम को सन्नी यादव बारात लेकर दुल्हन के गांव हटवार पहुंचे। यहां द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी कीं। फिर रात करीब 1 बजे दूल्हा सन्नी अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचा। साथ में पंडित भी थे। यहां ICU में भर्ती पूजा की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद दूल्हा गांव लौटा और वहां शादी की बाकी रस्में पूरी कीं। फिलहाल दूल्हे के इस कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है और गांव में इसकी शादी चर्चित है।