
इस AIIMS में चक्कर खा कर गिर रहे मरीजों की हो रही है मौत, सप्ताह भीतर 3 मरीजों की हुई मौत
3 Patients die in one week : सोमवार को AIIMS गोरखपुर में फिर हैरान करने वाली घटना हुई। आज OPD में इलाज कराने आए दो लोगों की इलाज से पहले ही लाइन में खड़े चक्कर खाकर गिर गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। AIIMS परिसर में लगातार इस तरह की तीसरी घटना से डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। अभी कुछ दिन पहले भी ऐसे ही एक युवक की अचानक गिरकर मौत हो गई थी।
युवकों के गिरते ही उन्हें दी गई इमरजेंसी ट्रीटमेंट
हालांकि, आनन- फानन में दोनों को इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने CPR और वेंटीलेटर देकर जान बचाने की कोशिश भी की। लेकिन, इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। एक मरीज की तो गिरने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे की इलाज के करीब 3 घंटे बाद मौत हुई। AIIMS OPD में चक्कर खाकर गिरने के बाद मौत होने की, एक हफ्ते के अंदर यह तीसरी घटना है। जिसकी वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है।
बस्ती से आया था विजय, लाइन में ही गश खा कर गिरा
डॉक्टरों के मुताबिक, बस्ती जिले के मुंडेरवा बाजार, बरडार का रहने वाला युवक विजय कुमार (32) सोमवार को गोरखपुर AIIMS पहुंचा। वो मेडिसिन विभाग की OPD में खुद को दिखाने आया था। इस दौरान वो OPD में ही लाइन में खड़ा अचानक बेहोश होकर गिर गया। मरीज के बेहोश होते ही पूरे परिसर में अफरा तफरी मच गई। उसे तुरंत ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी विभाग में लाया गया।
CPR देने, वेंटीलेटर पर शिफ्ट के बाद भी नही बची जान
उसका पल्स और ब्लड प्रेशर नहीं मिल रहा था।तत्काल ट्रामा और इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉक्टरों ने उसे CPR देना शुरू किया। कुछ देर बाद मरीज का पल्स और ब्लड प्रेशर आने लगा। इसके बाद टीम ने मरीज को इंटुबेट किया और वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। जहां कुछ देर तो उसकी हालत बेहतर होती दिखी। लेकिन, अचानक से फिर उसकी की हालत नाजुक हो गई। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद शाम 6 बजे विजय ने दम तोड़ दिया।
पैंक्रियाज का हुआ था ऑपरेशन
विजय के साथ आए परिजनों ने बताया कि विजय के पैनक्रीयाज में दिक्कत थी। जिसका कुछ महीने पहले लखनऊ में आपरेशन भी हुआ था। उसके पैर में इंफेक्शन हो गया था। जो हाई शुगर के कारण ठीक नहीं हो रहा था। विजय सोमवार को एम्स में सुगर और पेट की दवा कराने पहुंचा था लेकिन वह अचानक से चक्कर खाकर गिरा और यह हादसा हो गया।
चौरीचौरा क्षेत्र के मरीज की लाइन में गिरते ही हो गई मौत
वहीं, दूसरी घटना चौरीचौरा इलाके के बसंतपुर डुमरी खास के के रहने वाले राम बाबू पासवान के साथ हुई। उसे कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। जिसका इलाज कराने वह सोमवार को AIIMS पहुंचा था। अभी वो OPD में पर्चा कटाकर डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़ा ही था, कि अचानक से चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद कर्मचारियों और ने उसे आनन-फानन में इमरजेंसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद ही मालूम चलेगी सही वजह
चंद मिनट में इस तरह की हुई मौत को इमरजेंसी के डॉक्टर हार्ट अटैक की ही वजह मान रहे हैं। हालांकि, दोनों मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। वहीं, अभी इससे पहले बीते 7 दिसंबर को यहां इलाज कराने आए अरुण सिंह (26) की भी अचानक OPD में चक्कर खाकर गिरने के बाद मौत हो गई थी। अरुण की मौत की वजह भी हार्ट अटैक ही सामने आई है।
Published on:
11 Dec 2023 11:24 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
