
मोदी सरकार के साथ ही मछुआरा समाज के भी 9 साल बेमिसाल....
GorakhpurNews : बुधवार को निषाद पार्टी का 8 वां स्थापना दिवस भव्य समारोह में मनाया गया, आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने एक बार फिर इस समाज पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। यह सम्मेलन NDA के लिए भी एक शक्ति प्रदर्शन था जिसमें प्रदेश सरकार के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रिजेश पाठक के साथ सुभासपा के राष्टीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी भूपेन्द्र चौधरी व् कैबिनेट मंत्री सहित तमाम दिग्गज एक साथ एक मंच पर नजर आये।
मोदी सरकार के साथ ही निषाद समाज के 9 साल बेमिसाल
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद मछुआरा समाज की भारी भीड़ को देख कर भाव विभोर हो गए, उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने निषाद समाज को ठगने का काम किया है , वोट के लिए हवा हवाई बात कर सत्ता में आने के बाद पूर्ववर्ती सरकारें निषाद समाज को हासिये पर रख देती थीं।इन लोगों ने संगठित मछुआ समाज को उपजातियों में बांटने का कुचक्र कर एकता तोड़ने का काम भी किया।
श्रृंगवेरपुर धाम का विकास मोदी , योगी का सपना
मोदी और योगी सरकार में श्रृंगवेरपुर धाम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है , 20 करोड़ की लागत से निषाद राज ओडिटोरियम बनाया जा रहा है । आज निषाद पार्टी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री मुख्यमंत्री जी तक आपके मुद्दे को रख रही है । उन्होंने कहा की मोदी सरकार का हाथ निषाद (मछुआ) समाज के ऊपर है । इस दौरान एक बार फिर संजय निषाद ने कहा की निषाद राज क़िले पर बनी मस्जिद अवैध है और अल्पसंख्यक समाज से अपील की ,कि संवैधानिक और बातचीत के तरीक़े से मस्जिद का हल निकल लिया जाये ।
अयोध्या और श्रृंगवेरपुर धाम का एक जैसा सम्मान
स्थापना दिवस पर पहुचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष संघर्षों के प्रतीक है । संजय निषाद, निषाद समाज के सबसे बड़े पैरोकार के तौर पर उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में बैठे हैं ।त्रेता युग में निषाद राज और भगवान श्री राम की मित्रता हुई थी, अयोध्या और श्रृंगवेरपुर धाम का एक जैसा सम्मान है ।भगवान श्री राम और निषाद राज की प्रतिमा मित्रता का प्रतीक है, श्रृंगवेरपुर धाम 2014 के बाद से विकास की गति में आया । श्रृंगवेरपुर धाम में दूसरे देश और प्रदेशों से लोग आते हैं ।
कलयुग में भी मोदी, संजय की मित्रता को कोई नहीं तोड़ सकता
कलयुग में संजय निषाद और निषाद पार्टी की विश्व के लोकप्रिय नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी से है, त्रेता की भाँति ही कलयुग में इस मित्रता को कोई नहीं तोड़ सकता है ।कारसेवा करके राम मंदिर का विवादित ढाँचा गिराया और निषाद राज क़िला चाहे 300 फीट हो या 3000 फ़ीट नीचे हो , किन्तु मस्जिद वहाँ नहीं रह पाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा की आगामी कुंभ में संगम नगरी में आस्था की डुबकी के साथ श्रृंगवेरपुर धाम के दर्शन के लिए व्यापक मार्ग तैयार किया जाएगा।
उमड़ी भीड़ देख विरोधी बेचैन
निषाद समाज के संकल्प और सपने को उचित तरीक़े से और उचित समय पर ज़रूर पूरा होगा । निषाद पार्टी और भाजपा का रिश्ता कभी ख़त्म नहीं होगा । विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा होगा निषाद समाज की उमड़ी भीड़ को देखकर । उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा जीतकर प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है ।पार्टी सुप्रीमो को 08 वे स्थापना दिवस की बधाई देते हुए मौर्या ने कहा उन्होंने निषाद समाज को कई बुराइयों से बाहर निकालने का श्रेय संजय निषाद को जाता है ।
प्रदेश भर से आए थे कार्यकर्ता
इस दौरान कार्यक्रम को लेकर आये 75 जिलो के निषाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने गर्म जोशी से कार्यक्रम में शिरकत करके एक संदेस देने का काम किया। और एक बार फिर बीजेपी के हाथो को मजबूत करके मिशन 2024 को सफल बनाने ।उन्हें जीत दिलाने को लेकर संकल्प भी लिया।
अंत में सांसद रविकिशन ने बांधा समा
मछुआरा समाज के भव्य कार्यक्रम में पहुंचे रविकिशन ने अपने गानों से सभा को रंगीन माहौल में कर दिया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी, संजय की जय जयकार कर अपनी आवाज विरोधियों तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नही छोड़े। रविकिशन ने कहा की आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव का ये आगाज है ।
Published on:
16 Aug 2023 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
